लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर की टीम को मधुसूदन मिस्त्री ने लिखा जवाबी पत्र, दो चेहरे दिखाने का लगाया आरोप

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 20, 2022 17:35 IST

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार रहे शशि थरूर की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में "अत्यंत गंभीर अनियमितताओं" का मुद्दा उठाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को जवाबी पत्र लिखा और आरोप लगाया कि थरूर की टीम ने दो चेहरे पेश किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिस्त्री ने आरोप लगाया कि थरूर की टीम ने दो चेहरे पेश किए हैं और तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया। मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा था कि तथ्य “हानिकारक” हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में “विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी” है।थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान “अत्यंत गंभीर अनियमितताओं” का मुद्दा उठाया था।

नई दिल्ली:कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पर निशाना साधा। मिस्त्री ने थरूर की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में "अत्यंत गंभीर अनियमितताओं" का मुद्दा उठाए जाने के बाद जवाबी पत्र लिखते हुए आरोप लगाया कि थरूर की टीम ने दो चेहरे पेश किए हैं और तिल का ताड़ बनाने की कोशिश की।

मिस्त्री ने खा, "आपकी हर शिकायत पर हमने आपको अपने जवाब से संतुष्ट किया। आपने सहमति और संतोष प्रकट किया। इसके बावजूद आपने हमारे संज्ञान लाने से पहले इन बिंदुओं को मीडिया में उठा दिया। आपने यह भाव पैदा करने के लिए तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया कि पूरी प्रक्रिया आपकी उम्मीदवारी के प्रति निष्पक्ष नहीं थी।" 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि आपने एक चेहरा हमारे सामने यह कहते हुए दिखाया कि हमारे जवाब एवं कदमों से आप संतुष्ट हैं, फिर दूसरा चेहरा मीडिया में दिखाया जिसके जरिये हमारे खिलाफ ये सब आरोप लगाए गए।" मधुसूदन मिस्त्री ने सोज द्वारा लिखे गए पत्र का बिंदुवार जवाब दिया है। 

थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान "अत्यंत गंभीर अनियमितताओं" का मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि राज्य में डाले गए सभी मतों को अमान्य किया जाए। थरूर की प्रचार टीम ने पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में "गंभीर समस्या" के मुद्दे उठाए थे। मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा था कि तथ्य "हानिकारक" हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में "विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी" है। थरूर ने सोज का यह पत्र मीडिया में लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह