#MeToo: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एमजे अकबर पर कांग्रेस हमलावर, कहा- सफाई दें या इस्तीफा

By आदित्य द्विवेदी | Published: October 10, 2018 04:59 PM2018-10-10T16:59:33+5:302018-10-10T16:59:33+5:30

देश में ‘मी टू’ अभियान तेज हो गया है, मनोरंजन और मीडिया जगत से जुड़ी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की आपबीती साझा की है।

M J Akbar should either give a satisfactory answer or resign: Congress on #MeToo | #MeToo: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एमजे अकबर पर कांग्रेस हमलावर, कहा- सफाई दें या इस्तीफा

#MeToo: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एमजे अकबर पर कांग्रेस हमलावर, कहा- सफाई दें या इस्तीफा

नई दिल्ली, 10 अक्टूबरः बॉलीवुड और मीडिया से होते हुए राजनीतिक गलियारों में पहुंचा #MeToo अभियान गंभीर शक्ल अख्तियार कर रहा है। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व पत्रकार और बीजेपी नेता एमजे अकबर से कांग्रेस ने इस्तीफे की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी ने कहा, एम जे अकबर को अपने ऊपर लगे आरोपों पर संतोषजनक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों को दरकिनार कर दिया था। जब एक महिला पत्रकार ने सुषमा स्वराज से पूछा कि अकबर पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। आप उसी मंत्रालय की महिला बॉस हैं। इस पर क्या एक्शन लेंगी? सुषमा स्वराज बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गई।


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि किसी के भी खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि आमतौर पर महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं। पूर्व संपादक एवं केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर उनके पत्रकार रहने के दौरान यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। 

मेनका गांधी ने मंगलवार को एक समाचार चैनल को यहां बताया, ‘‘ ताकतवर पदों पर बैठे पुरूष अक्सर ऐसा करते हैं। यह बात मीडिया, राजनीति और यहां तक कि कंपनियों में वरिष्ठ अधिकारियों पर भी लागू होती है।’’ उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं ने इस बारे में बोलना शुरू किया है तो उनके आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

देश में ‘मी टू’ अभियान तेज हो गया है, मनोरंजन और मीडिया जगत से जुड़ी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की आपबीती साझा की है।

Web Title: M J Akbar should either give a satisfactory answer or resign: Congress on #MeToo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे