लाइव न्यूज़ :

कल से फिर पटरी पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, UV किरणों से सेनिटाइज किए जाएंगे टोकन

By भाषा | Updated: September 6, 2020 21:58 IST

लखनऊ मेट्रो देश की पहली ऐसी सेवा है जहां पर टोकन को सेनिटाइज करने के लिए यूवी तकनीक का इस्तेमाल होगा। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक कुमार केशव ने रविवार को मेट्रो संचालन की तैयारियों का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ मेट्रो रेल सेवा अनलॉक-4 के तहत सोमवार को फिर शुरू हो जाएगी। मुसाफिर मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

लखनऊ: कोविड-19 लॉकडाउन के कारण करीब पांच महीने तक थमी रही लखनऊ मेट्रो रेल सेवा अनलॉक-4 के तहत सोमवार को फिर शुरू हो जाएगी। मुसाफिर मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। लखनऊ मेट्रो देश की पहली ऐसी सेवा है जहां पर टोकन को सेनिटाइज करने के लिए यूवी तकनीक का इस्तेमाल होगा। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक कुमार केशव ने रविवार को मेट्रो संचालन की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि लखनऊ मेट्रो प्रबंधन कोरोना काल में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े हर बिंदु का संज्ञान ले रहा है और उसने स्पर्शरहित यात्रा, सेनिटाइज़ेशन, दो गज की दूरी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि यात्री, मेट्रो से सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को दिया जाने वाला टोकन यूवी तकनीक से सेनिटाइज किया जाएगा।

केशव ने बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर दो गज की दूरी के लिए मार्किंग की गई है ताकि मेट्रो परिसर के अंदर यात्रियों के बीच समुचित दूरी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अंदर सीटों पर भी दो गज की दूरी के लिए मार्किंग की गई है ताकि यात्री एक सीट छोड़कर बैठें। आमतौर पर यात्रियों के संपर्क में आने वाले सभी स्थानों जैसे कि ग्रैब रेल्स, ग्रैब पोल्स, ग्रैब हैंडल्स, यात्री सीट और दरवाज़ों को नियमित तौर पर सेनिटाइज़ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टेशन के अंदर आमतौर पर छुई जाने वाली चीजों जैसे कि प्रवेश-निकास गेट, बैगेज स्कैनर्स, टिकट वेंडिंग मशीन, एएफ़सी गेट, एस्कलेटर की हैंडरेल्स, सीढ़ियों की रेलिंग, लिफ़्ट के बटन, प्लेटफ़ॉर्म पर लगीं सीटों आदि को भी नियमित अंतराल पर सेनिटाइज़ किया जाएगा। केशव ने बताया कि सात सितम्बर से पहले की तरह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा। इस दौरान 16 ट्रेनें चलायी जाएंगी जो चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक सभी 21 स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी।

मेट्रो परिसर में प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर कोई यात्री मास्क लाना भूल जाता है तो उसे सशुल्क मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करना होगा। अगर किसी व्यक्ति के पास मोबाइल फ़ोन या स्मार्ट फ़ोन नहीं है तो उसका नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कराए जाएंगे। प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।

तापमान मानक स्तर से कम होने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। स्टेशन के हर गेट पर सेनिटाइज़र उपलब्ध होगा और यात्री अपने हाथों को सेनिटाइज़ करने के बाद ही मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत