LPG Price Today: आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, प्रति टंकी 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत

By आजाद खान | Published: May 7, 2022 10:18 AM2022-05-07T10:18:26+5:302022-05-07T11:00:50+5:30

LPG Price Today: आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा देखने को मिला है। यह नए कीमत आज से ही लागू है।

LPG Price From today onwards domestic LPG cylinder becomes expensive again an increase of Rs 50 per cylinder check the new price | LPG Price Today: आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, प्रति टंकी 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत

LPG Price Today: आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, प्रति टंकी 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत

Highlightsघरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। नए कीमत के अनुसार, अब हर सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ाया गया है। ये नए कीमत आज से ही लागू हो रहे हैं।

LPG Cylinder Price Today: देश में महंगाई के बीच आज आम आदमी को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमतों में आज से बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर की गई है जिस पर 50 रुपए बढाया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमत पर हुई बढ़ोतरी आज से लागू होगी और अब यह गैस 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कीमत से मिलेगा। देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच कई दिनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। 

पिछले महीने में ही घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े थे दाम

आपको बता दें कि पिछले महीने ही घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े थे। इससे पहले 22 मार्च को भी गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम 949.50 रुपए पर पहुंच गया था। अब फिर से एक ही महीने में यह दाम 999.50 रुपए पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कई कारणों के वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। 

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे

यही नहीं हाल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद इसकी कीमत 2355.50 रुपए हो गई थी। यह बढोतरी 1 मई को की गई थी। इसके साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के कीमत पर 655 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। केवल LPG सिलेंडर के दाम ही नहीं बल्कि पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़े हैं। 

Web Title: LPG Price From today onwards domestic LPG cylinder becomes expensive again an increase of Rs 50 per cylinder check the new price

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे