लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह और मायावती की रैली आज, 25 साल बाद दोनों एक मंच पर होंगे साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2019 06:36 IST

आज (19 अप्रैल) सपा-बसपा पार्टी के लिए बड़ा दिन है। पच्चीस साल बाद ऐसा होगा जब मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर साथ दिखाई देंगे।

Open in App

मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायवती आज एक साथ मंच नजर आने वाली हैं। आज (19 अप्रैल) सपा-बसपा पार्टी के लिए बड़ा दिन है। पच्चीस साल बाद ऐसा होगा जब मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर साथ दिखाई देंगे। 

सपा बसपा के गठबंधन की ये रैली सपा के गढ़ मैनपुरी में होगी। सालों पर आज मैनपुरी से मायावती मुलायम सिंह के लिए वोट अपील करेंगी। इस मौके पर अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव और अजीत सिंह एक मंच पर हो सकते हैं।

आपसी मनमुटाव के कारण मुलायम-माया एक वक्त पर एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे। लेकिन आज राजनीति के बदलने के कारण दोनों वर्षों बाद दोस्त बन पर एक दूसरे के लिए वोट मांग रहे हैं।

वहीं, अलग बात मैनपुरी सीट की करें तो यहां पर मुलायम सिंह की पकड़ काफी मजबूत है और वह लंबे समय से  इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जीतते भी आए हैं। ऐसे में मायावती के जाने से वह अपने चाहने वालों के बीच गठबधंन का एक खास मैसेज देने की कोशिश करेंगे।

सालों पहले यूपी में सपा बसपा (कांशीराम और मुलायम) के बीच अच्छी खासी दोस्ती थी, लेकिन गेस्ट हाउस कांड के बाद से दोनों पार्टियों में फूट पड़ गई थी। 2 जून 1995 को सपा बसपा के रास्ते एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हो गए और दोनों पार्टियों में कोल्ड वार शुरू हो गया। बावजूद इसके 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई वहीं 2012 के चुनाव में सपा भारी मतों के साथ जीत हासिल की। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण