लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह के सामने असीमानंद, कर्नल पुरोहित या प्रज्ञा ठाकुर

By संतोष ठाकुर | Updated: April 6, 2019 07:32 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंकाने वाली कांग्रेस को चौंकाने के क्रम में भाजपा यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही तीन अन्य नामों पर गंभीरता से विचार कर रही है.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंकाने वाली कांग्रेस को चौंकाने के क्रम में भाजपा यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही तीन अन्य नामों पर गंभीरता से विचार कर रही है. इसमें मक्का मस्जिद धमाका मामला के बाद चर्चा में आए स्वामी असीमानंद के साथ ही मालेगांव धमाका में आरोपी करार दिए गए ले.कर्नल श्रीकांत पुरोहित और साधवी प्रज्ञा ठाकुर के नाम शामिल हैं. इन सभी को कांग्रेस शासनकाल में हिंदू आतंकवाद के पोस्टर ब्यॉय की तरह पेश करने का आरोप भाजपा लगाती रही है.

यह माना जा रहा है कि अगर इनमें से किसी एक को टिकट दिया जाता है तो कांग्रेस बैकफुट पर आ सकती है. मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालांकि भाजपा भोपाल सीट से शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर भी विचार कर रही है लेकिन स्थानीय नेताओं का कहना है कि जिस तरह से इन तीनों के साथ कांग्रेस शासनकाल में ज्यादती हुई है और हिंदू आतंकवाद पर सबसे ज्यादा जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने बयानबाजी की थी, उसे देखते हुए उनके सामने इनमें से किसी एक को चुनाव में उतारना चाहिए.

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इन तीन नामों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है. इन नामों पर शिवराज सिंह चौहान को भी आपत्ति नहीं है. मप्र के साथ अन्य राज्यों में होगा भाजपा को लाभ भाजपा के नेता ने दावा किया कि इन तीनों में से एक के उम्मीदवार होने से चुनाव एक तरफा हो सकता है और मप्र के साथअन्य राज्यों में भाजपा को लाभ होगा.

असीमानंद के आने से पश्चिम बंगाल में पार्टी को बड़ा लाभ होगा क्योंकि वह मूल रूप से वहीं से हैं. जबकि ले. कर्नल पुरोहित के आने से महाराष्ट्र में लाभ होगा. अगर प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया जाता है तो इसका लाभ मप्र, छग, उप्र और बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपालदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव