Lokmat Parliamentary Awards: राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जीता वर्ष के सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद का पुरस्कार
By रुस्तम राणा | Published: March 14, 2023 06:26 PM2023-03-14T18:26:02+5:302023-04-28T14:38:05+5:30
राज्यसभा सांसद मनोज झा को 15 मार्च 2018 में बिहार राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। झा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य विभाग से मास्टर डिग्री और 2000 में पीएचडी पूरी की है।

Lokmat Parliamentary Awards: राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जीता वर्ष के सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद का पुरस्कार
Lokmat Parliamentary Awards: नई दिल्ली में आयोजित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सासंद मनोज झा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद (Best Debutant Parliamentarian of the Year) चुना गया है। राज्यसभा सांसद को यह अवॉर्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया।
सर्वाधिक विश्वसनीयता के प्रतिष्ठित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स संसद के उत्कृष्ट सदस्यों को उनके योगदान के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए वर्ष 2020 और 2021 के दौरान सभी सांसदों के संसदीय योगदान का अध्ययन किया।
मनोज झा को 15 मार्च 2018 में बिहार राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। झा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य विभाग से मास्टर डिग्री और 2000 में पीएचडी पूरी की है। वह दिल्ली के सामाजिक कार्य विश्वविद्यालय विभाग में प्रोफेसर रहे हैं, और 2014 और 2017 के बीच इसके प्रमुख रहे हैं। इससे पहले वे 1994 से 2002 तक जामिया मिलिया इस्लामिया के सामाजिक कार्य विभाग में लेक्चरर थे। वह स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली के विजिटिंग फैकल्टी भी हैं।
पहली बार राज्यसभा पहुंचे सर्वश्रेष्ठ सांसद- मनोज कुमार झा #LokmatParliamentAwards#BestDebutantParliamentarian#rajyasabha#ManojKumarJhapic.twitter.com/lhfj5BuhHw
— लोकमत हिन्दी (@LokmatNewsHindi) March 14, 2023
अक्टूबर 2020 में मनोज झा तेजस्वी यादव के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार बन गए हैं। राज्यसभा में उनके प्रभावशाली भाषणों ने उन्हें और भी लोकप्रिय बनाया। फरवरी 2022 में झा ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण की भारी आलोचना की। वह समय-समय पर राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर अखबारों में अपने विचार भी लिखते हैं।