Lokmat DIA 2021: लोकमत मीडिया 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' को करेगी सम्मानित, आप भी बन सकते हैं कार्यक्रम का हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 27, 2021 02:24 PM2021-11-27T14:24:51+5:302021-11-27T14:41:27+5:30

Lokmat DIA समारोह में जानीमानी अभिनेत्री प्रिया बापट, जर्नलिस्ट फे डीसूजा और मशहूर सैफ संजीव कपूर मौजदू होंगे। समारोह 2 दिसंबर को मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित होगा।

lokmat digital influencer awards 2021 schedule venue and guest list | Lokmat DIA 2021: लोकमत मीडिया 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' को करेगी सम्मानित, आप भी बन सकते हैं कार्यक्रम का हिस्सा

DIA 2021

Highlightsलोकमत DIA 2 दिसंबर को मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित होगालोकमत DIA समारोह में अभिनेत्री प्रिया बापट और मशहूर सैफ संजीव कपूर मौजूद रहेंगे

मुंबई: लोकमत मीडिया के द्वारा पहली बार डिजीटल स्पेस में डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड (DIA 2021) का आयोजन किया जाएगा। इस अवॉर्ड समारोह में ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विदेश के लोगों को अपनी कला से प्रभावित किया है। DIA समारोह में जानीमानी अभिनेत्री प्रिया बापट, जर्नलिस्ट फे डीसूजा और मशहूर शेफ संजीव कपूर मौजदू होंगे। समारोह 2 दिसंबर को मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित होगा। 

पहली बार एक छत के नीचे होंगे डिजिटल इन्फ्लुएंसर

बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया को जोड़ने में डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक दशक पहले यूट्यूब-फेसबुक हमारे सूचना और मनोरंजन का मुख्य स्रोत हुआ करता था। लेकिन अब हमारा कॉन्टेंट को लेकर नजरिया भी बदला है और इसके प्रोवाइडर्स भी बदले हैं। डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड के माध्यम से पहलीबार सभी डिजिटल इन्फ्लुएंसर एक साथ एक छत के नीचे आएंगे और उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को पहचान मिलेगी।

जोश शॉर्ट वीडियो ऐप है आयोजन का प्रायोजक

जोश शॉर्ट वीडियो ऐप इस आयोजन का प्रायोजक है। अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया यह ऐप पूरी तरह से भारतीय है और देश में सबसे तेजी डाउनलोड किया जा रहा है। प्ले स्टोर पर अब तक इसके 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं और यह 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। जोश शॉर्ट वीडियो ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें! आप भी इस फॉर्म को भरकर इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एंट्री फॉर्म भरें 

डाउनलोड करें जोश शॉर्ट वीडियो ऐप

25 कैटेगरी में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स

डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड फूड, जर्नलिज्म, म्यूजिक, कोरियोग्राफी, लाइफ स्टाइल, म्यूजिक, फोटोग्राफी, ह्यूमर, ऑटोमोबाइल्स, आर्ट, फिटनेस, फाइनैंस, रिजनल सिनेमा, फैशन, ब्यूटी इस प्रकार 15 कैटेगरी में अवॉर्ड दिया जाएगा। अवॉर्ड के लिए  इन्फ्लुएंसर उनके आइडिया, क्रिएटिविटी, फॉलोअर्स, वायरस कॉन्टेंट और प्रभाव के आधार पर दिया जाएगा। विजेताओं का चयन लोकमत संपादकीय बोर्ड द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, जोश ऐप, ट्विटर पर प्रभाव को देखते हुए किया जाएगा।

Web Title: lokmat digital influencer awards 2021 schedule venue and guest list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे