लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: 7 दिन बाद हावड़ा में मिले चुनाव आयोग के लापता नोडल अधिकारी

By भाषा | Updated: April 25, 2019 13:30 IST

लोकसभा चुनाव: 30 वर्षीय अधिकारी राणाघाट संसदीय सीट पर ईवीएम और वीवीपीएटी के प्रभारी थे। वह कृष्णानगर में तैनात थे। 

Open in App

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कृष्णानगर में सात दिन पूर्व लापता हुये चुनाव आयोग के एक नोडल अधिकारी को हावड़ा में एक घर में खोज निकाला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईपीएस अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी अर्नब रॉय को उनके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर ढूंढ निकाला गया।

सीआईडी अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने आज सुबह हावड़ा में एक घर से रॉय को खोज निकाला। वह ठीक हैं।’’ सीआईडी अधिकारी ने यह भी बताया कि रॉय थके हुए दिख रहे हैं। 

रॉय के अपहरण या उनके खुद से छिपने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया, ‘‘हम उनसे यह जानने के लिए बात करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था।’’ 30 वर्षीय अधिकारी राणाघाट संसदीय सीट पर ईवीएम और वीवीपीएटी के प्रभारी थे। वह कृष्णानगर में तैनात थे। 

रॉय 18 अप्रैल को अपने आधिकारिक आवास से आफिस जाने के लिए अपने वर्तमान कार्यस्थल बिप्रदास चौधरी पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे । इसके बाद वह वहां से लापता हो गये थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया