लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: लोकसभा चुनाव तय करेगा भाजपाई विधायकों का भविष्य

By संतोष ठाकुर | Updated: April 25, 2019 07:44 IST

भाजपा के कई लोकसभा उम्मीदवारों ने यह शिकायत की थी कि उनके क्षेत्र में स्थानीय विधायक काम नहीं कर रहे हैं. इसकी वजह यह भी है कि कई जगह पर विधायक स्वयं उम्मीदवारी जता रहे थे और टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं.

Open in App

उत्तर प्रदेश सहित देश भर में भाजपा विधायकों का भविष्य लोकसभा चुनाव के नतीजों से तय होगा. चुनाव परिणाम के बाद यह आकलन किया जाएगा कि उनके इलाके में भाजपा को कितने वोट हासिल हुए हैं. रिजल्ट पहले से खराब हुआ तो इसे एक नकारात्मक बिंदु के तौर पर देखा जाएगा. भविष्य में विधायकों के टिकट तय करते समय इस पर भी ध्यान दिया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के कई लोकसभा उम्मीदवारों ने यह शिकायत की थी कि उनके क्षेत्र में स्थानीय विधायक काम नहीं कर रहे हैं. इसकी वजह यह भी है कि कई जगह पर विधायक स्वयं उम्मीदवारी जता रहे थे और टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं.वहीं, उप्र और बिहार में कई जगह यह शिकायत भी सामने आई कि अपनी जाति के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलने से वह असंतुष्ट हैं. इसी के चलते भाजपा ने अपने विधायकों को हिदायत दी है.विधायकों को निर्देश एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि अगर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार को किसी भाजपा विधायक के क्षेत्र में उसे विधानसभा चुनाव में मिले वोट से कम मत हासिल होते हैं तो इसके दो मतलब हो सकते हैं. एक, उसकी लोकप्रियता कम हुई है. दूसरा उसने मन से पार्टी के उम्मीदवार के लिए काम नहीं किया है. ऐसे में सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार को जिताने में पूरी तरह से जुट जाएं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया