अरविंद केजरीवाल ने कहा- समय बर्बाद कर रहीं प्रियंका, जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई, वहां नहीं जा रहे भाई-बहन

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 8, 2019 01:41 PM2019-05-08T13:41:26+5:302019-05-08T14:20:27+5:30

लोकसभा चुनाव के चलते जोर शोर से कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताई है। केजरीवाल का कहाना है कि प्रियंका दिल्ली में आप और यूपी में सपा बसपा के खिलाफ रैलियां कर रही हैं।

Lok Sabha Elections: Arvind Kejriwal alleges Priyanka & Rahul Gandhi not to fight against BJP | अरविंद केजरीवाल ने कहा- समय बर्बाद कर रहीं प्रियंका, जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई, वहां नहीं जा रहे भाई-बहन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फोटो - एएनआई)

Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के खिलाफ नाराजगी जताई है। सीएम केजरीवाल का कहना है कि प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार न करके अपना समय बर्बाद कर रही हैं।

केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ रैलियां कर रही हैं और दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रही हैं।  केजरीवाल का कहना है कि दोनों भाई बहन उन जगहों पर नहीं जा रहे हैं जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सीधी लड़ाई है।


सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए कहा कि आखिर पाक पीएम इमरान खान उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनते क्यों देखना चाहते हैं। पांच साल की मोदी सरकार के दौरान दिल्ली को पूर्ण राज्य न बनाए जाने का सवाल भी केजरीवाल ने उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इस बात का जवाब देना चाहिए क्योंकि उन्होंने जनता से दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा किया था।

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर दिल्ली की सभी कच्ची कॉलोनियों को तोड़ने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सीलिंग का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली में सीलिंग के जरिये छोटे व्यापारियों को तबाह करके बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अवसर दिए। 

Web Title: Lok Sabha Elections: Arvind Kejriwal alleges Priyanka & Rahul Gandhi not to fight against BJP