लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'यह चुनाव मरने का नहीं बल्कि जिंदा रहने की लड़ाई का है', लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार को घेरा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2024 15:45 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि यह चुनाव मरने का नहीं बल्कि जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा अगर मोदी सरकार आई तो फिर संविधान खत्म कर देगीराजद प्रमुख ने अपनी पोस्ट आगे लिखा, मोदी सरकार आई तो लोकतंत्र, आरक्षण खत्म हो जाएगाकहा - यह चुनाव मरने का नहीं बल्कि जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए पक्ष और विपक्ष ने पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए दोनों ओर से एक-दूसरे पर तीखा प्रहार का क्रम बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया के माध्यम से शब्द बाणों की बौछार करने से नहीं चूक रहे हैं। लालू यादव ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि यह चुनाव मरने का नहीं बल्कि जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है।

उन्होंने लिखा है कि देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से ये सोच रही है कि अगर मोदी सरकार आया तो फिर संविधान खत्म कर देगा। मोदी सरकार आया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा। लालू यादव ने एक-दो नहीं बल्कि कुल 10 प्वाइंट में इसे विस्तार से लिखा है और एक-एक मुद्दे को जनता के सामने रखा है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में संविधान, रोजगार, आरक्षण, नौकरी, लोकतंत्र, महंगाई, अग्निवीर, नफरत और विभाजन का मुद्दा उठाया है। लालू प्रसाद ने लिखा है कि मोदी सरकार आया तो 10 वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीआरजेडीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी