लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, 'मुफ्त राशन योजना जारी रहेगी, मुद्रा योजना की सीमा 20 लाख होगी', जानिए मुख्य बातें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 14, 2024 10:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी कियामुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी - पीएम मोदीमुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपये होगी- - पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी किया।  'संकल्प पत्र' जारी होने पर पीएम मोदा ने कहा,  "जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है... भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा, "बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है...इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है... "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा, "...यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी। पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है...इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा, "भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो... "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा, "हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं... PM KISAN सम्मान निधि का लाभ देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी जारी रहेगा..."

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत