Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, दीक्षित, देवेंद्र, लवली और कन्हैया कुमार के नामों पर चर्चा!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2023 02:40 PM2023-05-26T14:40:41+5:302023-05-26T14:42:03+5:30
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो चुका है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। (file photo)
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की दिल्ली इकाई को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक नया प्रमुख मिलने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पद के लिए संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नामों पर चर्चा चल रही है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो चुका है। पार्टी के सूत्रों ने विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि दिसंबर में हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के बाद डीपीसीसी को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई।
राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनाव जीता था। उन्होंने दावा किया कि चार दावेदारों में से डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष लवली और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।
जहां यादव उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रभारी हैं, वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़ने के बाद 2021 में पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस ने बताया, “चार नाम हैं जिन पर अध्यक्ष पद (डीपीसीसी) के लिए विचार किया जा सकता है।
इसमें संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं।” सूत्र ने बताया, “एमसीडी चुनाव के बाद डीपीसीसी का नया अध्यक्ष चुना जाना था लेकिन प्रक्रिया में देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका।”