लोकसभा चुनाव 2019ः राहुल से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर की चर्चा

By भाषा | Published: May 18, 2019 01:04 PM2019-05-18T13:04:41+5:302019-05-18T13:04:41+5:30

नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं। नायडू का आज दिन में यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है।

Lok Sabha Elections 2019: Talks on strengthening of anti-BJP front, Chandrababu Naidu meets Rahul | लोकसभा चुनाव 2019ः राहुल से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर की चर्चा

चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)

Highlightsआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का शाम में लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। नायडू इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ भी फोन पर संपर्क में हैं।

तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात करने से पहले नायडू ने भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की। नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं। नायडू का आज दिन में यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का शाम में लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने बताया कि गांधी के साथ एक घंटे तक चली बैठक में नायडू ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एक साथ लाने की जरुरत पर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि नायडू ने गांधी से यह भी कहा कि अगर भाजपा को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती और फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में रणनीति तैयार रखो। उन्होंने बताया कि नायडू इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ भी फोन पर संपर्क में हैं। नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि न केवल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बल्कि भगवा पार्टी के खिलाफ किसी भी पार्टी का महागठबंधन में स्वागत है।

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही माकपा नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की। सात चरणों का चुनाव रविवार को खत्म हो जाएगा और मतगणना 23 मई को होगी।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Talks on strengthening of anti-BJP front, Chandrababu Naidu meets Rahul