लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव का दावा- तीन चरणों में नहीं खुलेगा बीजेपी का खाता

By भाषा | Updated: April 20, 2019 15:00 IST

लोकसभा चुनाव 2019:अखिलेश यादव ने रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खान (सपा) के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि तीन चरणों में बीजेपी खाता नहीं खोल पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट से आजम खान चुनाव लड़ रहे हैं।  शनिवार को अखिलेश यादव रामपुर लोकसीट पर आजम खान का समर्थन करने पहुंचे।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के अब तक संपन्न हुए दो चरण के मतदान में तथा तीसरे चरण में भाजपा का खाता नहीं खुल सकेगा । अखिलेश ने यहां रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां (सपा) के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''हमें यकीन है इस बात का ... पहले चरण और दूसरे चरण, भाजपा का दोनों चरणों में खाता नहीं खुल रहा है । तीसरे चरण में भी भाजपा का कोई खाता खुलने वाला नहीं है ।''

उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में कहा कि देश बहुत नाजुक समय से गुजर रहा है । कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा है, जिसे दुख ना पहुंचा हो । अखिलेश ने कहा कि किसान का जीना दूभर हो गया है और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है । उन्होंने कहा, ''पांच साल की दिल्ली की सरकार और दो साल की उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है ।

लोकतंत्र में जो जनता को दुख देते हैं, समय आने पर जनता उनसे हिसाब किताब लेने का भी काम करती है ।'' अखिलेश ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे हमें 'महामिलावट' कहते हैं । ''वो जान लें, जनता की आवाज सुन लें कि ये महामिलावट की आवाज नहीं बल्कि इस बार महापरिवर्तन आने वाला है ।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनेगा । ये नये देश की बात कर रहे हैं लेकिन महागठबंधन कह रहा है कि देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है । जब नया प्रधानमंत्री बनेगा, तभी जाकर नया देश बनेगा ।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील