लाइव न्यूज़ :

योगी के गढ़ में सपा ने चली ये चाल, रामभुआल निषाद को बनाया उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2019 13:26 IST

सपा ने यह निर्णय ऐसे वक्त लिया है जब पिछले दिनों ही सपा-बसपा-आरएलडी पार्टी के समर्थन का एलान करने वाली निषाद पार्टी ने गठबंधन में शामिल होने के तीन दिन के भीतर ही शुक्रवार रात उससे नाता तोड़ लिया।  

Open in App

निषाद पार्टी से नाता टूटने के फौरन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया। सपा ने शनिवार को जारी सूची में गोरखपुर सीट से रामभुआल निषाद को टिकट दिया है। निषाद गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा बनने के पूर्व कौड़ीराम विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। वह साल 2007 में बनी बसपा सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। निषाद गोरखपुर और आसपास के इलाकों में अपने समुदाय में काफी प्रभावशाली माने जाते हैं। 

सपा ने यह निर्णय ऐसे वक्त लिया है जब पिछले दिनों ही सपा-बसपा-आरएलडी पार्टी के समर्थन का एलान करने वाली निषाद पार्टी ने गठबंधन में शामिल होने के तीन दिन के भीतर ही शुक्रवार रात उससे नाता तोड़ लिया।  

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद इस वक्त गोरखपुर से सांसद हैं। प्रवीण पिछले साल हुए उपचुनाव में सपा-बसपा के समर्थन से बीजेपी की परंपरागत सीट को छीनने में कामयाब रहे। इसके अलावा सपा ने कानपुर सीट से भी निषाद नेता राम कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।  

माना जा रहा है कि निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद को बीजेपी से हाथ मिलाते देख सपा को निषाद समुदाय के वोटों के खिसकने का खतरा नजर आ रहा था। इसी वजह से पार्टी ने इसकी काट के तौर पर गोरखपुर से रामभुआल निषाद को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोरखपुरउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर