लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी का ऐलान, अलग से आएगा 'किसान बजट'

By स्वाति सिंह | Published: April 2, 2019 01:12 PM2019-04-02T13:12:49+5:302019-04-02T13:15:07+5:30

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जन आवाज घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताया कि इस बार का घोषणा पत्र 5 बड़े थीम पर आधारित है।

Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi's announcement that congress out budget for farmers separately | लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी का ऐलान, अलग से आएगा 'किसान बजट'

राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे।

Highlightsकांग्रेस ने घोषणापत्र का नाम 'जन आवाज' रखा है।राहुल गांधी के ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली के पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने घोषणापत्र का नाम 'जन आवाज' रखा है।

राहुल गांधी के ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे। उन्होंने कहा जैसे रेल के लिए अलग बजट होता था, वैसे ही किसानों के लिए भी अलग से बजट होगा ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके लिए कितना खर्च हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान कर्जा देने में असमर्थ रहता है तो उसपर आपराधिक मुकदमा नहीं बल्किसिविल मुकदमा के तहत के तहत आएगा।

इसमें कांग्रेस ने न्याय स्कीम के तहत गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये देने से लेकर मनरेगा को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी के दिन को 100 से बढ़ाकर 150 किया जाएगा। साथ ही किसानों के लिए अलग से भी बजट लाया जाएगा। वहीं, न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को सालाना 72, 000 रुपये दिये जाने का वादा है।

कांग्रेस घोषणा पत्र के पांच बड़े थीम

- सबसे पहला थीम है न्याय का थीम
-  10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देगी
- किसानों के लिए-किसानों का बजट आएगा, किसानों के बैंक लोन पर-किसान कर्जा नहीं देगा तो क्रिमिनल ऑफेंस नहीं होगा
- शिक्षा: जीडीपी का 6 फीसदी पैसा हिन्दुस्तान के शिक्षा के लिए दिया जाएगा
- स्वास्थ्य : हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे। 
 

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi's announcement that congress out budget for farmers separately