राघव चड्ढा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप

By भाषा | Published: May 12, 2019 04:00 PM2019-05-12T16:00:39+5:302019-05-12T16:00:39+5:30

आप प्रत्याशी ने कहा, ‘‘संगम विहार के एक मतदान बूथ के आसपास भाजपा कार्यकर्ता घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने चार बार वोट डाला। हमने 8 से 10 ऐसे लोग पहचाने हैं और एक को रंगे हाथ पकड़ भी लिया।’’

lok sabha elections 2019: Raghav Chadha accuses bjp voters of BJP workers | राघव चड्ढा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप

चड्ढा ने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी यह सब करा रहे हैं। 

Highlightsदक्षिण दिल्ली संसदीय सीट की स्थापना 1966 में हुई थी। 2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को जीत हासिल हुई थी।

आम आदमी पार्टी के दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी राघव चड्ढा ने रविवार को आरोप लगाया कि संगम विहार में भाजपा के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं। चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर हाथ से स्याही मिटाकर बार-बार वोट डाल रहे हैं।

इस मामले में भाजपा या पुलिस की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है। आप प्रत्याशी ने कहा, ‘‘संगम विहार के एक मतदान बूथ के आसपास भाजपा कार्यकर्ता घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने चार बार वोट डाला। हमने 8 से 10 ऐसे लोग पहचाने हैं और एक को रंगे हाथ पकड़ भी लिया।’’ चड्ढा ने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी यह सब करा रहे हैं। 

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट: एक परिचय

दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट की स्थापना 1966 में हुई थी। इसके अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं- बिजवासन, देवली, कालकाजी, पालम, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद, महरौली, संगम विहार, बदरपुर और छतरपुर शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा 2009 में जारी आंकड़े बताते हैं कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट में कुल 1,542,412 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष  891,156 और महिला 651,256 है। यहां की कुल आबादी 2,733,752 है।

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को जीत हासिल हुई थी। उन्हें 497980 वोट मिले थे। जबकि, आप पार्टी के आम आदमी पार्टी कर्नल देविंदर को 497980 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के रमेश कुमार महज 125213 वोट मिले थे।

मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (mplads.gov.in) के आकड़ों के मुताबिक जनवरी 2019 तक बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास पर 62.60  करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Web Title: lok sabha elections 2019: Raghav Chadha accuses bjp voters of BJP workers



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.