Lok Sabha Election Updates: बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, संपत्ति पर उठाए सवाल
LIVE
By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2019 16:33 IST2019-03-24T08:30:29+5:302019-03-24T16:33:49+5:30

Lok Sabha Election Updates: बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, संपत्ति पर उठाए सवाल
2019 लोकसभा चुनाव अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में 'विजय संकल्प सभा' के माध्यम से 2019 लोकसभा चुनावअभियान का शंखनाद करेगी। इस कार्यक्रम नकवी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में "विजय संकल्प सभा" को सम्बोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि अमित शाह 24 मार्च को आगरा एवं 26 मार्च को मुरादाबाद में "विजय संकल्प सभा" को सम्बोधित करेंगे वहीँ गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ में और 26 मार्च को दिल्ली में "विजय संकल्प सभा" को सम्बोधित करेंगे।
LIVE
24 Mar, 19 : 01:24 PM
बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की संपत्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के राजनीति में राहुल गाँधी जी किस प्रकार के एसेट है वो सब जानते है और कई बार उनको 'नॉन पर्फारमिंग एसेट' के बारे में भी बताया गया है। उन्होंने कहा कि ये परिवार कोई काम नहीं करते लेकिन करोड़ों खरबों रुपये कहाँ से आ जाते है, ये ख़ुलासा आज हम करेंगे ?
24 Mar, 19 : 10:07 AM
सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह का नाम नहीं
समाजवादी पार्टी ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सपा द्वारा जारी इस सूची में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं मिली है।
24 Mar, 19 : 09:50 AM
अयोध्या मामले में AIMPLB ने बुलाई आपात बैठक
रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने आपात बैठक बुलाई है। पार्टी के सभी के 51 सदस्यों को यहां शामिल होने को कहा गया है।
AIMPLB calls emergency meeting on Ayodhya land dispute
— ANI Digital (@ani_digital) March 24, 2019
Read @ANI story | https://t.co/mOSynT0ESEpic.twitter.com/xd7Hb9O6Jw