लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election LIVE Updates: चुनाव आयोग ने वीवीपैट मिलान पर विपक्ष की मांग को खारिज किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2019 13:28 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे कल यानि 23 मई को आने वाले हैं। नतीजे से पहले ईवीएम पर राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मिलकर अपनी मांग रखी है।इस बीच एनडीए केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। ईवीएम पर विपक्ष के आरोप को बीजेपी हताशा का परिणाम बता रही है। लोकसभा चुनाव-2019 के पल-पल की अपडेट के लिए आप जुड़े रहिये lokmatnews.in से...

22 May, 19 01:30 PM

चुनाव आयोग ने वीवीपैट मिलान पर विपक्ष की मांग को खारिज किया। वोटों की गिनती से पहले वीवीपैट के मिलान की थी विपक्ष की मांग  

22 May, 19 12:50 PM

मध्य प्रदेश: भोपाल के कलेक्टर एस खड़े ने कहा- ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम पर तीन स्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। सभी काउंटिंग एजेंट, पोलिंग एजेंट और अन्य उम्मीदवारों की एंट्री से पहले जांच की जाएगी। ईवीएम की मूवमेंट और काउंटिंग पुलिस की मौजूदगी और सीसीटीवी की निगरानी के तहत की जाएगी।  

22 May, 19 10:40 AM

पश्चिम बंगाल: नॉर्थ कोलकाता के पोलिंग नंबर-200 पर दोबारा हो रहा है मतदान। 19 मई को यहां वोटिंग हुई लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने इसे निरस्त कर दिया था।  

22 May, 19 09:55 AM

अमृतसर के बूथ नंबर 123 पर दोबारा हो रहा है मतदान

पंजाब में अमृतसर के बूथ नंबर 123 पर दोबारा मतदान हो रहा है।

 

22 May, 19 07:25 AM

चुनाव आयोग आज करेगा अहम बैठक

कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कई महीनों से चुनाव आयोग से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अब जाकर आयोग ने कहा है कि वह इस मामले पर आज बैठक करेंगे। 

22 May, 19 07:23 AM

क्या है विपक्ष की मांग

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 बूथों में ईवीएम और वीवीपैट के पर्चियों का मिलान होने वाला है। अभी चुनाव आयोग एक जिले में पहले सभी बूथों के मतों की गिनती करेगा। उसके बाद किसी भी 5 बूथों का ईवीएम-वीवीपैट की पर्ची का मिलान करेगा।

विपक्ष ने मांग की है कि पहले 5 बूथों में ईवीएम-वीवीपैट का मिलान होगा। अगर जरा भी सी गड़बड़ी निकलती है तो सभी बूथों में ईवीएम-वीवीपैट का मिलान हो। देश में 4125 विधानसभा क्षेत्र हैं और 20625 बूथों पर वीवीपैट पर्चियों का मिलान होने वाला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं कहा, ‘‘हमनें मांग की है कि वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान पहले किया जाए और फिर मतगणना की जाए।’’ विपक्षी नेताओं ने कई स्थानों पर स्ट्रांग रूम से ईवीएम के कथित स्थानांतरण से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की।

22 May, 19 07:22 AM

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने हर विधानसभा क्षेत्र की पांच वीवीपैट की पर्चियों का ईवीएम से मिलान करने को कहा है। आयोग ने कहा था कि ईवीएम के मतों की गिनती के बाद वीवीपैट की पर्चियों की गिनती होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया