Lok Sabha Election Live Updates: वायनाड में राहुल गांधी- 'मैं यहां अपने मन की बात करने नहीं, आपके दिल की बात जानने आया हूं'
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 12:13 IST2019-04-17T07:49:35+5:302019-04-17T12:13:40+5:30

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम थम गया। दूसरे चरण में मतदान 18 अप्रैल को है। हालांकि, तीसरे चरण के लिए प्रचार जारी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी जहां गुजरात और महाराष्ट्र में रैली करेंगे वहीं, राहुल गांधी वायनाड में ंमौजूद होंगे।इस बीच यूपी के रामपुर से उम्मीदवार आजम खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। आजम खान को चुनाव आयोग ने एक और नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने आजम को यह नोटिस भेज कर कहा है कि प्रथम दृष्टया वे आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी हैं।
चुनाव आयोग की ओर से हाल में आजम के कुछ बयानों जैसे 'फासीवादी' उन्हें मारने का प्रयास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री ने मुस्लिमों को मारा है' आदि पर जवाब मांग है। इसके अलावा एक मौके पर आजम खान ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि अपराधी संवैधानिक पदों पर आसीन हैं। बता दें कि जया प्रदा पर अभद्र बयान देकर आजम पहले ही विवादों में हैं और उन पर 72 घंटे चुनाव प्रचार नहीं करने का प्रतिबंध चुनाव आयोग की ओर से लगाया जा चुका है।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
LIVE
17 Apr, 19 : 12:18 PM
मध्य प्रदेश: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में बीजेपी कार्यालय पहुंचीं हैं। उनकी उम्मीदवारी का ऐलान हो सकता है।
Madhya Pradesh: Sadhvi Pragya Singh Thakur has arrived at the BJP office in Bhopal and is currently meeting senior BJP leaders Shivraj Singh Chouhan, Ramlal, and Prabhat Jha. pic.twitter.com/9rG7KuLiq0
— ANI (@ANI) April 17, 2019
17 Apr, 19 : 12:17 PM
मैं भारत के प्रधानमंत्री की तरह नहीं हूं। मैं यहां आपक झूठ नहीं बोलूंगा क्योंकि मैं आपकी समझ, सोच और बुद्धिमता का सम्मान करता हूं। मैं आपसे केवल कुछ महीनों का रिश्ता नहीं रखना चाहता। मैं आपसे ताउम्र जुड़ा रहना चाहता हूं: राहुल गांधी
Congress Pres Rahul Gandhi in Wayanad, Kerala: I'm not like PM of India, I'll not come here & lie to you because I respect your intelligence, wisdom & understanding. I don't want to have a relationship of couple of months with you, I want to have a life long relationship with you pic.twitter.com/lZRB5XjD0Z
— ANI (@ANI) April 17, 2019
17 Apr, 19 : 12:10 PM
केरल के वायनाड में राहुल गांधी की रैली- 'मैं यहां राजनेता के तौर पर नहीं आया हूं जो आपको ये बतायेगा कि क्या करना है या मैं क्या सोचता हूं। मैं यहां आपको अपने 'मन की बात' कहने नहीं आया हूं। मैं यहां यह समझने आया हूं कि आपके दिल में क्या है?'
Congress President Rahul Gandhi in Wayanad, Kerala: I've not come here as a politician who is going to tell you what to do or what I think. I'm not here to tell you my 'Mann ki baat', I'm here to understand what is inside your heart, your soul. pic.twitter.com/38Ec0VQyW7
— ANI (@ANI) April 17, 2019
17 Apr, 19 : 11:52 AM
कांग्रेस के नामदार पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं। नामदार ने पहले चौकीदारों को चोर कहा और जब सारे चौकीदार मैदान में आएं, हर हिंदुस्तानी चौकीदार कहने लगा तो उनके मुंह पर ताला लग गया।अब मुंह छिपाते घूम रहे हैं: पीएम मोदी
17 Apr, 19 : 11:30 AM
महाराष्ट्र के माढ़ा में पीएम मोदी की रैली, कहा- 'जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।'
PM in Solapur, Maharashtra: Sharad Rao bhi bade khiladi hain, wo samay se pehle hawa ka rukh samajh jaate hain. Aur wo kabhi aisa kuch nahi karte jiske kaaran unko aur unke parivar ko kharonch aa jaaye, baaki koi bhi bali chadh jaaye to chadh jaaye. https://t.co/q8uLhiLUMX
— ANI (@ANI) April 17, 2019
17 Apr, 19 : 10:48 AM
वायनाड पहुंच कर पूजा-पाठ करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी...
More visuals from Wayanad as Congress President Rahul Gandhi performs rituals, after offering prayers at the Thirunelli temple. #Keralapic.twitter.com/MUzC1SpXU0
— ANI (@ANI) April 17, 2019
17 Apr, 19 : 10:34 AM
वायनाड: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तिरुनेली मंदिर में किया पूजा-पाठ
Wayanad: Congress President and party's candidate from Wayanad parliamentary constituency, Rahul Gandhi offers prayer at the Thirunelli temple. #Keralapic.twitter.com/8uuZta227m
— ANI (@ANI) April 17, 2019
17 Apr, 19 : 09:16 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज महाराष्ट्र और गुजरात में रैली। गुजरात के हिम्मतनगर, सुरेंद्र नगर और आणंद में पीएम करेंगे जनभा को संबोधित।