लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, शत्रुघ्न सिन्हा को दिया पटना साहिब से टिकट
By स्वाति सिंह | Published: April 6, 2019 03:17 PM2019-04-06T15:17:14+5:302019-04-06T15:17:14+5:30
पूर्व बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा की पांच सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम पूर्व बीजेपी सांसद और शत्रुघ्न सिन्हा का है। शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने पटना साहिब से टिकट दिया है।
बता दें कि पूर्व बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।
पार्टी में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि बीजेपी के कुछ लोगों और नीतियों के कारण उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प बाकी नहीं रह गया था।
Congress releases another list of 5 candidates for #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/6MbmEfXLkX
— ANI (@ANI) April 6, 2019
शत्रुघ्न सिन्हा vs रविशंकर प्रसाद में हो सकता है इस बार मुकाबला
बीजेपी ने पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर बीजेपी में ही विरोध के स्वर देखे गए हैं। इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट कटने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि यहां से क्षेत्र से टिकट के प्रवल दावेदार आरके सिन्हा को दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं होने से आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद से नाराज हैं। टिकट मिलने के बाद जब पहली बार रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे थे तो उनके स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां फूल-माला के साथ आए हुए थे लेकिन उसकी बीच रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों में हाथापाई हो गई थी।
इसी बीच शनिवार को कांग्रेस ने यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है। कभी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से शुमार रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की लगातार आलोचना करते रहे हैं। बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के "महागठबंधन" शामिल है।
पटना साहिब लोकसभा सीट का इतिहास
पटना साहिब लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 2009 और 2014 में सांसद रहे हैं। यह सीट जबसे सामने आई है। इसका विवादों से गहरा नाता है। साल 2009 में इस सीट से फिल्म अभिनेता शेखर सुमन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था। साथही फिल्म निर्देशक प्रकाश झा भी प्रत्याशी थे। बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया था। हालांकि जीत शत्रुघ्न सिन्हा की ही हुई। 2014 में भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन 2014 में भी यहां बीजेपी की टिकट पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ही जीते थे।
मोदी लहर में 2014 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा 485905 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी जिसने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जेडीयू तीसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी चौथे पर थी।