लाइव न्यूज़ :

सूरत लोकसभा: पर्चा भरने के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस नेता ने लगाया आरोप- भाजपा नेता ने फाड़े कपड़े

By भाषा | Updated: April 4, 2019 17:51 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पर्चा भरने के दौरान हुई यह घटना। घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में दोनों दलों ने घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।

Open in App

गुजरात में बृहस्पतिवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता उस समय भिड़ गए जब सूरत लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दोनों दलों के उम्मीदवार वहां पहुंचे।

पुलिस उपायुक्त विधि चौधरी ने कहा कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को घटना में मामूली चोट आई हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार दर्शना जरदोश और कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अधेवादा जब कलेक्टर कार्यालय के बाहर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तब संघर्ष हुआ।

उन्होंने कहा कि बहरहाल, पुलिस ने बिना बल प्रयोग किए नाराज कार्यकर्ताओं को वहां से तितर-बितर कर दिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में दोनों दलों ने घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।

एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने फटे हुए कपड़े दिखाते हुए कहा, ‘‘देखिए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ क्या किया। उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और मेरे कपड़े फाड़ दिए।’’

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बताया, ‘जरदोश जब नामांकन पत्र भरने कलेक्टर कार्यालय की तरफ जा रही थीं तो पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार को वाहनों के साथ अंदर जाने दिया। जब हमने विरोध किया तो कांग्रेस के गुंडों ने हम पर हमला किया। हमने भी उन्हें माकूल जवाब दिया।’’ 

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव 2019

चुनाव आयोग भारत की कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान कराएगा। प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। 

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को, 23 अप्रैल को तीसरे, 29 अप्रैल को चौथे,  छह मई को पाँचवें, 12 मई को छठवें और 19 मई को सातवें चरण का मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 को आएंगे।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"