20 हाई प्रोफाइल सीट: जानें किस सीट पर कौन से नेता ने मारी बाजी, देखें आंकड़े

By पल्लवी कुमारी | Published: May 24, 2019 11:46 PM2019-05-24T23:46:06+5:302019-05-24T23:46:06+5:30

इस लोकसभा चुनाव में देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस का बहुत बुरा प्रदर्शन रहा है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक कांग्रेस का खाता 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खुलता नहीं दिख रहा। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। यूपीए के साथ उनकी 92 सीट हो रही है।

lok sabha election result 2019: Most top 20 ls seat Result check here | 20 हाई प्रोफाइल सीट: जानें किस सीट पर कौन से नेता ने मारी बाजी, देखें आंकड़े

20 हाई प्रोफाइल सीट: जानें किस सीट पर कौन से नेता ने मारी बाजी, देखें आंकड़े

Highlights सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं NDA को 353 सीटे मिली हैं।

ऐसे में हम आपको देश की 20 हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट, जिससे उनके पार्टी के फायरब्रैंड नेता चुनावी मैदान में थे, उनकी रिपोर्ट दिखा रहे हैं। नीचे दिए गए आकड़ों में देखिए देश की इन चर्चित 20 लोकसभा सीटों पर किसने मारी बाजी और किसको कितने वोट मिले हैं। 

इस लोकसभा चुनाव में देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस का बहुत बुरा प्रदर्शन रहा है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक कांग्रेस का खाता 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खुलता नहीं दिख रहा जिनमें दिल्ली, गुजरात, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा,त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, दमन दीव, दादरा नगर हवेली और चंडीगढ शामिल हैं ।
 

लोकसभा  सीट

 पार्टी प्रत्याशी  नाम  वोट मिले हैंजीत 
1. वाराणसी बीजेपी नरेंद्र मोदी 674664जीत
2. अमेठी बीजेपीस्मृति ईरानी 468514जीत
3. भोपालबीजेपी प्रज्ञा ठाकुर 8,66,482जीत
4. गांधीनगर बीजेपीअमित शाह894624जीत
5. तिरुवनंतपुरमकांग्रेसशशि थरूर416131जीत 
6. गाजीपुरसपा+बसपाअफजाल अंसारी 566082जीत 
7. सुल्तानपुरबीजेपीमेनका गांधी459196जीत 
8. मैनपुरी सपामुलायम सिंह यादव524926 जीत 
9. आजमगढ़ सपाअखिलेश यादव621578 जीत 
10. मथुराबीजेपीहेमा मालिनी671293जीत 
11. गोरखपुरबीजेपीरवि किशन717122जीत 
12. हैदराबाद एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी 517471 जीत 
13. गुनाबीजेपी कृष्ण पाल यादव614049जीत 
14. गुरदासपुर बीजेपीसनी देओल558719जीत 
15. बेगूसरायबीजेपीगिरिराज सिंह692193 जीत 
16. पटना साहिबबीजेपीरविशंकर प्रसाद607506जीत 
18. 17. रायबरेलीकांग्रेससोनिया गांधी534918 जीत 
19. रामपुरसपा+बसपाआजम खान559177जीत 
20. वायनाडकांग्रेसराहुल गांधी706367जीत 
नार्थ ईस्ट दिल्लीबीजेपीमनोज तिवारी787799जीत 

Web Title: lok sabha election result 2019: Most top 20 ls seat Result check here