नागरिकता विवाद पर प्रियंका गांधी का जवाब, 'राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं, ये पूरा हिंदुस्तान जानता है'
By विनीत कुमार | Published: April 30, 2019 02:44 PM2019-04-30T14:44:55+5:302019-04-30T14:54:51+5:30
अमेठी में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंक ने यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि स्मृति अमेठी की जनता का आदर नहीं, अपमान कर रही हैं।
राहुल गांधी की नगरिकता पर छिड़े विवाद के बीच प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के बचाव में उतर आई हैं। राहुल गांधी को गृह मंत्रालय की ओर से मिले नोटिस से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। प्रियंका ने कहा राहुल भारत के लोगों के सामने पैदा हुए, यहीं परवरिश हुई। क्या बकवास है?
अमेठी में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंक ने यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि स्मृति अमेठी की जनता का आदर नहीं, अपमान कर रही हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार ने राहुल गांधी की अमेठी के लिए लायी गयी परियोजनाओं को बंद किया।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra on MHA notice to Rahul Gandhi over citizenship, says," The whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian. People have seen him being born and grow up in India. Kya bakwaas hai yeh?" pic.twitter.com/Rgt457WMoi
— ANI (@ANI) April 30, 2019
बता दें कि राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से मिली शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से उनकी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से 15 दिन में इस बारे में जवाब मांगा है। स्वामी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल के पार ब्रिटिश नागरिकता है।
इससे पहले अमेठी के एक निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुव लाल ने भी राहुल की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए उनकी अमेठी से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। स्वामी ने गृह मंत्रालय को भेजी चिट्ठी में ब्रिटेन की एक कंपनी का जिक्र किया है और कहा है कि इस कंपनी से जुड़े दस्तावेजों में राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है।