लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2024 16:32 IST

Lok Sabha election 2024 Phase 5: कांग्रेस के एक, राजद के 4, जदयू के एक, भाजपा के 3 और लोजपा(आर) के एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha election 2024 Phase 5: चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक 5 उम्मीदवार उतारे हैं। Lok Sabha election 2024 Phase 5: देवेश चंद्र ठाकुर जैसे वीवीआईपी उम्मीदवार शामिल हैं।Lok Sabha election 2024 Phase 5: संसदीय क्षेत्रों में मतदान 20 मई को मतदान होना है।

Lok Sabha election 2024 Phase 5: बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री डॉ. रोहिणी आचार्य, सांसद अजय निषाद, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर जैसे वीवीआईपी उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार शनिवार की शाम को समाप्त हो गया। इस चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर (सु) संसदीय क्षेत्रों में मतदान 20 मई को मतदान होना है। इस चरण के चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक 5 उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, कांग्रेस के एक, राजद के 4, जदयू के एक, भाजपा के 3 और लोजपा(आर) के एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

मधुबनी में भाजपा ने सांसद अशोक यादव को मैदान में उतारा

वहीं, इस चरण में सबसे अधिक 26 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर में हैं, जबकि सीतामढ़ी, सारण और हाजीपुर में 14-14 और मधुबनी में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में सीतामढ़ी में जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के सामने राजद के पूर्व सांसद अर्जुन राय मुकाबले में हैं। वहीं, मधुबनी में भाजपा ने सांसद अशोक यादव को मैदान में उतारा है।

हाजीपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से राजद ने फिर से पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को उतारा

 जबकि उनके मुकाबले में राजद से पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी खड़े हैं। मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रत्याशी राज भूषण निषाद और कांग्रेस के टिकट पर उतरे पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद के बीच मुकाबला है। वहीं, हाजीपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से राजद ने फिर से पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को उतारा है।

भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला कर रही हैं

जबकि यहां से एनडीए की ओर से लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता के गढ़ को बचाने के लिए पहली बार मैदान में उतरे हैं। उधर, सारण में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहां वह दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला कर रही हैं।

300 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

पांचवें चरण के पांच संसदीय क्षेत्रों में हाजीपुर (सुरक्षित) सीट पर सर्वाधिक 19 लाख 72 हजार 915 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सबसे कम 18 लाख 790 मतदाता सारण संसदीय क्षेत्र में हैं। हालांकि, इस चरण में कुल 95 लाख 11 हजार 186 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 49 लाख 99 हजार 627 पुरुष, 45 लाख 11 हजार 259 महिला एवं 300 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हाजीपुरचिराग पासवानशिवचंद्र रामबिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवसरन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतकांग्रेस के 6 में से 4 विधायक जदयू के संपर्क में?, चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन के ‘कई विधायक’ संपर्क में, NDA में आने को आतुर?

भारतसरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड खाली कर नए बंगले 39 हार्डिंग रोड नहीं जाएंगे?, महुआ बाग स्थित अपने नवनिर्मित मकान में शिफ्ट होंगे लालू यादव

भारतमीडिया से दूर तेजस्वी यादव?, 15 दिनों से सवाल जवाब देने से कन्नी काट रहे राजद विधायक

भारतराजद गठबंधन की वजह से बिहार हारे, कांग्रेस प्रत्याशियों ने आलाकमान को दी रिपोर्ट, RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल बोले-6 जीते गए नहीं तो खाता भी...?

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती