लोकसभा चुनाव 2019: पाटलिपुत्र सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती, रामकृपाल यादव से होगी टक्कर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 29, 2019 12:15 PM2019-03-29T12:15:07+5:302019-04-17T14:07:10+5:30

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मीसा भारती को पाटलिपुत्र संसदीय सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगी।

lok sabha election: misa bharti contest in patliputra lok sabha seat know bihar mahagathbandhan candidates list election | लोकसभा चुनाव 2019: पाटलिपुत्र सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती, रामकृपाल यादव से होगी टक्कर 

लोकसभा चुनाव 2019: पाटलिपुत्र सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती, रामकृपाल यादव से होगी टक्कर 

Highlightsसाल 2014 के लोकसभा चुनाव में मीसा भारती बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव से हार गईं थी। बिहार में कांग्रेस की 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान।

लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने शुक्रवार (29 मार्च) को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आरजेडी नेता  तेजस्वी यादव ने साक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बता दें कि आरजेडी के खाते में भागलपुर, बांका, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलीपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर सीटें हैं।

आरजेडी ने एक बार फिर लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। साल 2014 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि मीसा भारती बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव से हार गईं थी। 

मीसा को दोबारा चुनौती देंगे राम कृपाल यादव

पाटलिपुत्र सीट से एनडीए ने राम कृपाल को दोबारा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बात स्पष्ट है कि इस बार भी मीसा भारती को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव 383262 वोट मिला था, जबकि मीसा भारतीय को 342940 वोट मिला था। अब सवाल उठता है कि क्या मीसा भारती राम कृपाल यादव को हराकर अपना पुराना हिसाब पूरा कर पाएंगी?

जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

राजद की सीटें (19)

नवादा- विभा देवी
भागलपुर-बुलो मंडल
बांका-जयप्रकाश यादव
मधेपुरा-शरद यादव
दरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकी
वैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंह
गोपालगंज-सुरेंद्र राम उर्फ महंत जी
सीवान-हिना शहाब
महाराजगंज-रणधीर सिंह
सारण-चंद्रिका राय
हाजीपुर-शिव चंद्र राय
बेगूसराय-तनवीर हसन
पाटलिपुत्र-मीसा भारती
बक्सर-जगदानंद सिंह
जहानाबाद-सुरेंद्र यादव
झंझारपुर-गुलाब यादव
अररिया-सरफराज आलम
सीतामढ़ी-अर्जुन राय
शिवहर-

आरा की सीट सीपीआई एम एल को दी गई-राजू यादव

कांग्रेस की सीटें (9 सीटें)
किशनगंज-मोहम्मद जावेद
कटिहार-तारिक अनवर
पूर्णिया- उदय सिंह
समस्तीपुर-अशोक राम
सासाराम-मीरा कुमार
मुंगेर- नीलम देवी
पटना साहिब-
वाल्मिकी नगर-
सुपौल- रंजीता रंजन

हम की सीटें (3 सीटें)
नालंदा-अशोक राम आजाद चंद्रवंशी जी
औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद
गया- जीतन राम मांझी

वीआईपी की सीटें (3 सीटें)
मधुबनी- 
खगड़िया-मुकेश साहनी
मुजफ्फरपुर-डॉक्टर राजभूषण चौधऱी निषाद

रालोसपा की सीटें (5 सीटें)
रालोसपा
पश्चिमी चंपारण
पूर्वी चंपारण
उजियारपुर
काराकाट
जमुई

रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। इस पार्टी के हिस्से की पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Web Title: lok sabha election: misa bharti contest in patliputra lok sabha seat know bihar mahagathbandhan candidates list election