लोकसभा चुनाव: भोपाल में दिग्विजय सिंह के रोडशो में लगे मोदी-मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज

By विनीत कुमार | Published: May 8, 2019 03:13 PM2019-05-08T15:13:15+5:302019-05-08T15:51:22+5:30

इससे पहले दिग्विजय मंगलवार को साधू-संतो की मौजूदगी में पूजा-पाठ और हवन करते नजर आये थे। भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को वोटिंग है।

lok sabha election FIR registered after Modi slogans in Digvijaya Singh's roadshow Bhopal | लोकसभा चुनाव: भोपाल में दिग्विजय सिंह के रोडशो में लगे मोदी-मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज

दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsभोपाल में दिग्विजय सिंह की रैली के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारेभोपाल में 12 मई को वोटिंग, दिग्विजय का सामना यहां प्रज्ञा ठाकुर से

मध्य प्रदेश के भोपाल में दिग्विजय सिंह के रोडशो में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नारे लगाने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस रोडशो में दिग्विजय सिंह के साथ कंप्यूटर बाबा भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान दोनो खेमे की ओर से किसी तरह का टकराव देखने को नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार दिग्विजय को रोडशो के दौरान दो बार 'मोदी-मोदी' के नारे का सामना करना पड़ा। दिग्विजय भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और उनका सामना बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर से है। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी हैं और दिग्विजय को हिंदुओं को बदनाम करने के आरोप पर घेरने की कोशिश करती रही हैं।

दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के रोडशो से एक विवाद भी जुड़ गया है। एएनआई के अनुसार इस रोडशो में पुलिस के कई जवान सिविल यूनिफॉर्म में नजर आये। उन्होंने साथ ही भगवा रंग का साफा भी गले में लटका रखा था।  महिला पुलिस की एक जवान ने बताया, 'हमें ऐसा पहनने के लिए कहा गया है।' 

इससे पहले दिग्विजय मंगलवार को साधू-संतो की मौजूदगी में पूजा-पाठ और हवन करते नजर आये थे। दिग्विजय ने इस दौरान जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को वोटिंग है। 

English summary :
An FIR has been lodged against some people in connection with slogans for PM Narendra Modi in Roadshow of Digvijay Singh in Bhopal. Computer Baba was also present along with Digvijay Singh in this roadshow.


Web Title: lok sabha election FIR registered after Modi slogans in Digvijaya Singh's roadshow Bhopal