लाइव न्यूज़ :

जौनपुर लोकसभा सीट पर BSP ने अपना प्रत्याशी घोषित कर सहयोगी अखिलेश यादव को दिया झटका, SP का था ये प्लान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2019 09:21 IST

लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष इस सीट पर तेज प्रताप यादव को उतारना चाहते थे, लेकिन मायावती ने अपने उम्मीदवार श्याम सिंह यादव के नाम ऐलान दिया। सपा इस सीट के बदले बीएसपी को बलिया सीट देना चाहती थी।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक झटका दिया। दरअसल, मायावती ने उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर भी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया, जिस पर अखिलेश यादव अपने चचेरे भाई तेज प्रताप यादव को उतारना चाहते थे।  

खबरों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष इस सीट पर तेज प्रताप यादव को उतारना चाहते थे, लेकिन मायावती ने अपने उम्मीदवार श्याम सिंह यादव के नाम ऐलान दिया। सपा इस सीट के बदले बीएसपी को बलिया सीट देना चाहती थी। वहीं, तेज प्रताप यादव के लिए अब मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं क्योंकि पार्टी के पास सुरक्षित सीट खोजना मुश्किल बताया जा रहा है।

तेज प्रताप यादव मौजूदा समय में मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद है और इस बार इस सीट से अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को टिकट दिया है और वह यहां से नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं। यह सपा की सुरक्षित सीट है व पार्टी का गढ़ माना जाता है। मुलायम को टिकट देने के बाद पार्टी ने तेज प्रताप को जौनपुर लोकसभा सीट से लड़वाना चाहती थी।  

इधर, बीएसपी ने उत्तर प्रदेश की जिन 16 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया उनमें जौनपुर से श्याम सिंह यादव के अलावा सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चंद्रभान सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से आफताब आलम, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, संतकबीर नगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, देवरिया से बिनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, लालगंज से संगाती, घोसी से अतुल राय, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा, मछलीशहर से टी. राम, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और भदोही से रंगनाथ मिश्रा को मैदान में उतारा है। 

आपको बता दें, चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा (2019 लोकसभा) का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है, जिसमें पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को कराया जा चुका है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान कराया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमायावतीजौनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब