लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः MP में जीत के दावों में उलझी पार्टियां, BJP 20 तो कांग्रेस कर रही 16 सीटों पर जीत का दावा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 14, 2019 05:24 IST

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनावः राज्य में 21 सीटों के लिए हुए मतदान के साथ ही अब जीत के दावे भी तेज होने लगे हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जीत का अपने-अपने राजनीतिक विश्लेषणों के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं. भाजपा अपने सर्वे के आधार पर राज्य में 20 सीटों पर जीत का दावा कर रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में लोकसभा के 21 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की ओर से जीत के दावे करना तेज हो गए हैं. राज्य में 21 सीटों के लिए हुए मतदान के साथ ही अब जीत के दावे भी तेज होने लगे हैं. भाजपा के सर्वे में राज्य की छिंदवाड़ा, गुना, ग्वालियर और सतना में कांग्रेस को मजबूत माना जा रहा है, वहीं रतलाम, धार, सीधी और बालाघाट और भोपाल को फंसी हुई सीटें मानी जा रही है.

मध्यप्रदेश में लोकसभा के 21 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की ओर से जीत के दावे करना तेज हो गए हैं. मालवा अंचल की 8 संसदीय सीटों पर मतदान होना अभी बाकी है, मगर दोनों ही दलों ने प्रदेश में जीत का अपना दावा तेज कर दिया है. भाजपा को प्रदेश में 20 तो कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत की उम्मीद है.

राज्य में 21 सीटों के लिए हुए मतदान के साथ ही अब जीत के दावे भी तेज होने लगे हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जीत का अपने-अपने राजनीतिक विश्लेषणों के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं. भाजपा अपने सर्वे के आधार पर राज्य में 20 सीटों पर जीत का दावा कर रही है. 

भाजपा के सर्वे में राज्य की छिंदवाड़ा, गुना, ग्वालियर और सतना में कांग्रेस को मजबूत माना जा रहा है, वहीं रतलाम, धार, सीधी और बालाघाट और भोपाल को फंसी हुई सीटें मानी जा रही है. इसके अलावा कांग्रेस नेता भी जीत के अलग-अलग दावे कर रहे हैं. भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह तो राज्य में 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं, मगर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर इस मामले में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन की बात कहते हैं. 

तोमर का कहना है कि राज्य में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा होगा. सीटों को लेकर उनका कहना है कि वे ज्योतिष नहीं जो यह कह दें कि भाजपा इनती सीटें जीत रही है. तोमर ने इस बात का दावा भी किया है कि देश में फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की 20 सीटों पर जीत की बात कह रहे हैं, तो भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने राज्य में कांग्रेस के 14 से 16 सीटों पर जीत की संभावना जताई है. वहीं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य में कांग्रेस के अच्छा प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं. वहीं कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं का मानना है कि कांग्रेस राज्य में 12 से 14 सीटों पर जीत हासिल करेगी. कांग्रेस के लिए खजुराहो, भोपाल, देवास और सतना के परिणाम कुछ भी हो सकता है.

बसपा को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

राज्य में 25 सीटों पर प्रत्याशी उातरने वाली बहुजन समाज पार्टी को यह उम्मीद है कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डी.पी.चौधरी का कहना है कि विंध्य के अलावा ग्वालियर-चंबल अंचल में बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है. चौधरी कहा कहना है कि वे इस बात का दावा तो नहीं करते कि बसपा कितनी सीट जीतेगी, मगर प्रदेश में बसपा का खाता खुल सकता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस