लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अमित शाह की डिनर डिप्लोमेसी में उद्धव की मौजूदगी नहीं है तय, BJP अध्यक्ष ने खुद किया आमंत्रित

By संतोष ठाकुर | Updated: May 21, 2019 07:38 IST

समझा जाता है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से दो दिन पहले हो रही इस बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, शाह ने स्वयं ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिनर के लिए आमंत्रित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमित शाह की ओर से मंगलवार को राजग नेताओं के लिए आयोजित डिनर पार्टी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की शिरकत को लेकर आज देर शाम तक संशय बना रहा.लोकसभा चुनाव के परिणाम से दो दिन पहले हो रही इस बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी.सूत्रों का कहना है कि संभवत: भाजपा आलाकमान डिनर डिप्लोमेसी के जरिये सहयोगी दलों की इच्छा जानना चाहती है ताकि सरकार गठन के समय कोई विरोध नहीं हो.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से मंगलवार को राजग नेताओं के लिए आयोजित डिनर पार्टी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की शिरकत को लेकर आज देर शाम तक संशय बना रहा. भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ''शिवसेना प्रमुख को आमंत्रित किया गया है, लेकिन उनकी उपस्थिति को लेकर फिलहाल हमारे पास कोई जवाब नहीं है. शिवसेना की ओर से इसमें कौन शिरकत करेगा, यह मंगलवार की सुबह तक स्पष्ट होगा.समझा जाता है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से दो दिन पहले हो रही इस बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, शाह ने स्वयं ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिनर के लिए आमंत्रित किया है.हालांकि दोनों नेताओं ने उपस्थिति से इनकार नहीं किया है, लेकिन फिलहाल ठाकरे ने अपनी उपस्थिति को लेकर कोई सहमति नहीं जताई है. भाजपा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उन्हें लाने की जिम्मेदारी सौंपी है. इसकी वजह यह है कि चुनावी गठबंधन के बाद भी शिवसेना और भाजपा के बीच तनातनी सामने आती रही है. ऐसे में भाजपा नहीं चाहती है कि उनकी अनुपस्थिति से कोई गलत संदेश जाए. भाजपा के एक नेता ने कहा, ''हमने सभी सहयोगी दलों को इसमें आमंत्रित किया है. यह एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सहयोगी दलों को धन्यवाद भोज है.''सहयोगी दलों की इच्छा जानने की मंशासूत्रों का कहना है कि संभवत: भाजपा आलाकमान डिनर डिप्लोमेसी के जरिये सहयोगी दलों की इच्छा जानना चाहती है ताकि सरकार गठन के समय कोई विरोध नहीं हो. लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पहले भी साफ कर चुके हैं कि अगली सरकार में वह अपने बेटे चिराग पासवान को मंत्री बनवाना चाहते हैं चाहे इसके लिए उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर ही क्यों न होना पड़े. इसी तरह शिवसेना मौजूदा सरकार में खुद को कमतर आंके जाने वाले मंत्रालय दिए जाने पर सार्वजनिक तौर पर विरोध जता चुकी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर