लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा पर FIR के बाद भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक संजर ने डमी उम्मीदवार के तौर पर भरा पर्चा

By भाषा | Updated: April 24, 2019 12:02 IST

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा लगातार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं और चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Open in App

बीजेपी के मौजूदा सांसद आलोक संजर ने भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी के डमी उम्मीदवार के रूप में नामांकन-पत्र दाखिल किया है। इस बारे में संजर ने बताया, 'बीजेपी नेतृत्व के निर्देश पर मैंने आज (मंगलवार) भोपाल लोकसभा सीट से नामांकन-पत्र भरा है। मैं पार्टी नेतृत्व के सभी दिशा निर्देशों का पालन करूंगा।' 

आलोक संजर ने दावा किया, 'मुझे विश्वास है कि बहन प्रज्ञा बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेंगीं।' दरअसल, निर्वाचन आयोग ने अयोध्या मामले में टिप्पणी किये जाने को लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा के खिलाफ सोमवार रात एफआईआर दर्ज किया है।

मालूम हो कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर एक टीवी चैनल से प्रज्ञा ने शनिवार शाम कहा था, 'राममंदिर हम बनाएंगे और भव्य बनाएंगे। हम तोड़ने गये थे (बाबरी मस्जिद का) ढांचा। मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा। मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी। हमने देश का कलंक मिटाया है।' 

इसी संबंध में निर्वाचन आयोग ने प्रज्ञा के खिलाफ यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि 6 दिसम्बर 1992 को कार सेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया था, अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। 

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने 26/11 के मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में गुरुवार को दिये गये विवादित बयान पर भी प्रज्ञा को शनिवार शाम को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में हुये बम धमाकों के मामले में प्रज्ञा आरोपी हैं और तकरीबन 9 साल जेल में रहीं हैं। इस बहुचर्चित मामले में वह इन दिनों जमानत पर चल रही हैं। साध्वी प्रज्ञा भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उनका सामना कांग्रेस के दिग्विजय से है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए