लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में 249 उम्मीदवार ठोक रहे ताल, 4.88 करोड़ मतदाता करेंगे इनके भाग्य का फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 08:53 IST

राजस्थान में प्रथम चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल और द्वितीय चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए 6 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर अब अंतिम रूप से 249 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रथम चरण की 13 लोकसभा सीटों से 115 और दूसरे चरण की 12 लोकसभा सीटों से 134 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कुल 115 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 

बताया गया है कि लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर में 8, अजमेर में 7, पाली में 8, जोधपुर में 10, बाड़मेर में 7, जालौर में 15, उदयपुर में 9, बांसवाड़ा में 5, चितौड़गढ़ में 10, राजसमंद में 10, भीलवाड़ा में 4, कोटा में 15 और झालावाड़-बारां में 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों के 28 हजार, 182 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़. 57 लाख 49. हजार 14 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

दूसरे चरण में नाम वापसी के बाद 12 लोकसभा सीटों के लिए 134 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें से श्रीगंगानगर लोकसभा सीट में 9 उम्मीदवार, बीकानेर में 9, चूरू में 12, झुंझूनूं में 12, सीकर में 12, जयपुर ग्रामीण 8, जयपुर में 24, अलवर में 11, भरतपुर में 8, करौली-धौलपुर में 5, दौसा में 11 और नागौर में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन सीटों के 23 हजार, 783 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़, 30 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

गौरतलब है कि प्रथम चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल और द्वितीय चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए 6 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह