उत्तराखंड की चार सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे
By भाषा | Updated: May 23, 2019 09:55 IST2019-05-23T09:55:41+5:302019-05-23T09:55:41+5:30
टिहरी गढ़वाल से मौजूदा भाजपा सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह से 2000 मतों से आगे चल रही हैं।

भाजपा के मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंबरीष कुमार से लगभग 3000 मतों से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से चार पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।
टिहरी गढ़वाल से मौजूदा भाजपा सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह से 2000 मतों से आगे चल रही हैं। अल्मोड़ा से केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से करीब 8000 मतों से आगे हैं, जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट पर भी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और मौजूदा भाजपा सांसद भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष से करीब 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।
उधमसिंह नगर—नैनीताल सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से करीब 3000 मतों से आगे हैं। हालांकि, हरिद्वार से भाजपा के मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंबरीष कुमार से लगभग 3000 मतों से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था।