लोकसभा चुनाव 2019: महिलाओं का वोट तय करेगा पीएम का चेहरा, 1.5 करोड़ युवा पहली बार डालेंगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 3, 2019 06:50 PM2019-04-03T18:50:10+5:302019-04-03T18:50:21+5:30

लोकसबा चुनाव 2019: चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 8.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 90 करोड़ वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे

lok sabha election 2019 this time 1.5 cr youth will vote along with female candidate in general election | लोकसभा चुनाव 2019: महिलाओं का वोट तय करेगा पीएम का चेहरा, 1.5 करोड़ युवा पहली बार डालेंगे वोट

लोकसभा चुनाव 2019: महिलाओं का वोट तय करेगा पीएम का चेहरा, 1.5 करोड़ युवा पहली बार डालेंगे वोट

लोकसभा चुनाव में महज कुछ दिन बचे हैं। राजनीतिक पार्टियां जनता के वोट के लिए को रिझाने की भरकस कोशिश कर रहीं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 90 करोड़ वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, जो पिछले लोकसभा चुनाव से कहीं ज्यादा है। साल 2014 के आम चुनाव में 81 करोड़ से अधिक लोगों वोट डालें थे।
 
चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 8.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। हर लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों ने अपनी अलग भूमिका निभाई है। मतदान के लिए महिलाएं बढ़चढ़ के हिस्सा लेती रही हैं। इस बार कुल 43 करोड़ महिलाएं अपने वोट का इस्तेमाल करेंगी। 

2.1 करोड़ महिला वोटर का नाम गायब 

बता दें कि इस बार 2.1 करोड़ महिलाओं का नाम मतदाता सूची से गायब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 के जनगणना आंकड़ों के अनुसार भारत में 2019 तक 18 साल से अधिक आयु वाली महिलाओं की संख्या 45.1 करोड़ होनी चाहिए। हालांकि मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या 43 करोड़ ही है। यानी मतदाता सूची से 2.1 करोड़ महिलाओं का नाम गायब है।

1.5 करोड़ लोग पहली बार डालेंगे वोट

18 से 19 साल के 1.5 करोड़ युवा इस चुनाव में पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक आठ करोड़ 43 लाख नए मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

युवा जोश तय करेगा पीएम का चेहरा

साल 2014 चुनाव की बात करें तो युवा वोटरों की बड़ी भूमिका थी। साल 2019 के लोक सभा चुनाव में भी युवा अपना जोश दिखाने के लिए तैयार है।  इस बार 90 करोड़ मतदाताओं में से करीब 46.47 करोड़ पुरूष और 18 से 35 साल के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 33 करोड़ है। 

Web Title: lok sabha election 2019 this time 1.5 cr youth will vote along with female candidate in general election