अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का ट्वीट, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जवाब दें अमेठी में एक निर्दोष को क्यूँ मार दिया गया?
By सतीश कुमार सिंह | Published: May 5, 2019 04:25 PM2019-05-05T16:25:11+5:302019-05-05T16:25:11+5:30
लोकसभा चुनाव पर एक-दूसरे पर आरोप जारी है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार मैदान में है। इस बार फिर राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है।
लोकसभा चुनाव पर एक-दूसरे पर आरोप जारी है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार मैदान में है। इस बार फिर राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा है।
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल में मरीज को भर्ती न करने देने का आरोप लगाया है।
स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है कि आज मैं निशब्द हूँ - कोई इतना गिर सकता है यह कभी नहीं सोचा था। एक ग़रीब को सिर्फ़ इसलिए मरने दिया, क्यूँकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था पर अस्पताल राहुल गांधी का था। इसके बाद उन्होंने ने टि्वटर पर वीडियो भी पोस्ट किया है। अमेठी में 6 मई को मतदान है। एक दिन (5 मई) पहले इस ट्वीट से हंगामा हुआ है। इसके बाद स्मृति ईरानी ने दूसरा ट्वीट किया। ट्वीट में कहा कि संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जवाब दें अमेठी में एक निर्दोष को क्यूँ मार दिया गया?
अमेठी में सोमवार को मतदान होना है। इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। 2014 में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को महज 1 लाख 7 हजार वोटों से मात दी थी। यही वजह है कि स्मृति इस बार चुनावी मैदान में सब कुछ झोंक रही हैं।
आज मैं निशब्द हूँ - कोई इतना गिर सकता है यह कभी नहीं सोचा था।
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) May 5, 2019
एक ग़रीब को सिर्फ़ इसलिए मरने दिया क्यूँकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था पर अस्पताल राहुल गांधी का था। pic.twitter.com/fSqEpK5A6S
संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जवाब दें अमेठी को - एक निर्दोष को क्यूँ मार दिया गया? pic.twitter.com/uWrknyMyZo
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) May 5, 2019
अमेठी लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. @AmitShah जी के ऐतिहासिक रोड़ शो में उमड़े जनसैलाब ने आज तय कर दिया कि श्रीमती @smritiirani भारी मतों से जीतेगी और मा. @narendramodi जी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेगें।#BJPWinningAmethipic.twitter.com/6eTGShdFzz
— Chowkidar Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) May 4, 2019
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। पांचवे चरण के लिए अमेठी समेत अन्य सीटों पर प्रचार का दौर थमने से पहले शाह ने यहां की प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के साथ रोड शो किया। वहीं रोड शो के दौरान शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा।
अमेठी में प्रचार के आखिरी दिन आयोजित हुए करीब दो किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान शाह के साथ स्मृति के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान उमड़े जनसैलाब के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार अमेठी हमार' और 'फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे लगाए।