लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: भतीजे के खिलाफ मैदान में होंगे चाचा शिवपाल सिंह, फिरोजाबाद संसदीय सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला

By धीरज पाल | Updated: March 17, 2019 11:36 IST

फिरोजाबाद संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय प्रताप यादव को टिकट दिया है। साल 2014 में अक्षय प्रताप यादव ने बीजेपी के नेता एसपी सिंह बघेल को हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शिवपाल सिंह यादव सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 

समाजवादी पार्टी के परिवार की आपसी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और सपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवपाल सिंह ने यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं, शिवपाल खुद अपने भतीजे के सामने चुनाव लड़ने की तैयारी में है। शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद संसदीय सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ लड़ सकते हैं। हालांकि शिवपाल सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

शिवपाल सिंह एक तरफ जहां यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन के खिलाफ हैं तो दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव के साथ दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन शिवपाल सिंह ने यूपी की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लेकिन उन्होंने मैनपुरी सीट को छोड़कर वो चुनाव लड़ेंगे । क्योंकि इस सीट पर सपा से मुलायम सिंह यादव के उम्मीदवार होंगे। 

भतीजे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव 

शिवपाल सिंह फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर सपा ने अक्षय प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। अक्षय प्रताप सपा के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं। हालांकि शिवपाल ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं किया है। 

बीजेपी से ये हो सकते हैं उम्मीदवार

फिरोजाबाद में सपा से उम्मीदवार अक्षय प्रताप होंगे। बीजेपी ने इस सीट पर अभी तक घोषणा नहीं किया है। सपा को मात देने के लिए बीजेपी इस सीट पर गहन मंथन कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीट पर बीजेपी से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल दावेदारी कर रहे हैं। एसपी सिंह बघेल साल 2014 में बीजेपी से टिकर पाकर अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें अक्षय यादव ने एसपी सिंह बघेल को हराया था। इसके साथ ही इस सीट पर ठाकुर जयवीर सिंह का नाम भी चर्चा में है। 

मुलायम सिंह सीट छोड़कर सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह एक तरफ जहां सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ हैं तो दूसरी ओर मुलायम सिंह से दूरी नहीं बनाते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं खोने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अब पार्टी मुलायम सिंह यादव की सीट छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि उम्मीदवारों की लिस्ट पर शिवपाल सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। मालूम हो कि शिवपाल सिंह सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन बता चुके हैं और उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि वो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह