लोकसभा चुनाव 2019: पत्नी व SP उम्मीदवार पूनम सिन्हा के प्रचार के बाद 'शॉटगन' पर निशाना, शत्रुघ्न ने दिया ये जवाब

By धीरज पाल | Published: April 18, 2019 07:54 PM2019-04-18T19:54:46+5:302019-04-18T19:54:46+5:30

शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि पत्नी पूनम सिन्हा के प्रचार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी से अनुमति ली है। लखनऊ संसदीय सीट पर 6 मई को मतदान होने हैं।

Lok Sabha Election 2019: Shatrughan Sinha, Congress on reported comments of Congress candidate from Lucknow | लोकसभा चुनाव 2019: पत्नी व SP उम्मीदवार पूनम सिन्हा के प्रचार के बाद 'शॉटगन' पर निशाना, शत्रुघ्न ने दिया ये जवाब

लोकसभा चुनाव 2019: पत्नी व SP उम्मीदवार पूनम सिन्हा के प्रचार के बाद 'शॉटगन' पर निशाना, शत्रुघ्न ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की संसदीय सीट के लिए पूनम सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन कर दिया है। नामांकन के बाद पूनम सिन्हा के रोड शो के दौरान उनके पति व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। इसे लेकर बवाल मच गया। दरअसल, लखनऊ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम है। कांग्रेसी खेमा शत्रुघ्न के इस कदम से खफा है। 

कांग्रेस ने लखनऊ से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम की टिप्पणियों पर कहा कि सिन्हा को किसी विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए। वहीं, इसे लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो यहां पति धर्म को निभाने हैं आएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं परिवार के मुखिया और एक पति के रूप में अपने परिवार का समर्थन करूँ।

इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कहा कि वो यहां आकर अपना पति-धर्म निभाया है, लेकिन मैं शत्रुघ्न जी से ये कहना चाहूंगा कि पति-धर्म उन्होंने आज निभा दिया, लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार करके वो पार्टी-धर्म निभाएं। 

शत्रुघ्न पटना साहिब सीट से लड़ रहे हैं चुनाव 

शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि पत्नी पूनम सिन्हा के प्रचार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी से अनुमति ली है। लखनऊ संसदीय सीट पर 6 मई को मतदान होने हैं। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। 

अखिलेश यादव ने भरा पर्चा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा। अखिलेश के पहुंचने के पहले ही हजारों सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उनमें भारी जोश दिखा। नामांकन पत्र भरने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। सातवां चरण आते-आते कितने वोटों की बारिश होगी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है।
 

Web Title: Lok Sabha Election 2019: Shatrughan Sinha, Congress on reported comments of Congress candidate from Lucknow