लाइव न्यूज़ :

राबर्ट वाड्रा करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, सोनिया और राहुल गांधी के साथ भी आएंगे नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 19:10 IST

Lok Sabha Election 2019: लंदन में जमीन खरीदने मामले में कालेधन को वैध बनाने के आरोपों में जांच का सामना कर रहे रॉबर्ड वाड्रा ने कांग्रेस के लिए प्रचार करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश और पूरे देश में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे रॉबर्ट वाड्राकहा- सोनिया और राहुल गांधी के नामांकन के दौरान रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा भी कांग्रेस के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार (7 अप्रैल) को एएनआई से कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 

रॉबर्ट वाड्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी बनाई गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति हैं। रॉबर्ट ने यह भी कहा कि वह अपनी सास सोनिया गांधी और साले राहुल गांधी द्वारा नामांकन भरने के दौरान भी मौजूद रहेंगे। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे? जवाब में उन्होंने कहा, ''हां, राहुल और सोनिया के नामांकन भरे जाने के बाद पुरे देश में प्रचार करूंगा।'' 

रॉबर्ट से जब पूछा गया कि क्या वह नामांकन भरे जाने के समय राहुल और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली जाएंगे, इस पर उन्होंने कहा, ''हां।''

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से 10 अप्रैल को पर्चा भरेंगे और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से 11 अप्रैल को पर्चा भरेंगी। अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होगा। वहीं, यहां पर्चा भरने की प्रकिया 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगी। 

वर्तमान में वाड्रा लंदन की एक जमीन मामले में कालेधन को वैध बनाने के आरोप झेल रहे हैं जिसके लिए उन्हें जांच का सामना करना पड़ा रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावरॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील