तेजस्वी ने पुराना वीडियो शेयर कर गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'देखिए नैतिकता का नंगा नाच'

By पल्लवी कुमारी | Published: April 27, 2019 08:29 PM2019-04-27T20:29:10+5:302019-04-27T20:29:10+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गिरिराज सिंह को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं। गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

Lok Sabha election 2019: RJD Tejashwi Yadav Comment on bihar cm Nitish kumar over Giriraj Singh | तेजस्वी ने पुराना वीडियो शेयर कर गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'देखिए नैतिकता का नंगा नाच'

तेजस्वी ने पुराना वीडियो शेयर कर गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'देखिए नैतिकता का नंगा नाच'

Highlightsबिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। बेगूसराय लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तंज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। तेजस्वी ने बेगूसराय लोकसभा सीट से उम्मीदवार गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''वीडियो को देखिए, सुनिए एवं अमल कर महान नैतिक व अंतर्यामी पुरुष की नैतिकता का नंगा नाच देखिए। जिस 'विषराज सिंह' के घर बकौल CM नीतीश कुमार 2 करोड़ अवैध काला धन, विदेशी घड़ियां और मुद्रा बरामद हुई थी अब उसी भ्रष्ट वीजा मंत्री के लिए झोली फैलाकर 'पलटू चाचा' वोटों की भीख मांग रहे हैं।''

वीडियो में नीतीश कुमार कहते दिख रहे हैं, ''जिसके पास से दो करोड़ नकदी बरामद हुआ उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन आप लोगों को पता होगा कि वह कौन है? लोकसभा चुनाव के दौरान वह कितने लोगों को पाकिस्तान भेज रहा था। इसी सब का पुरस्कार मिलता है। मोदी जी हमको पाठ पढ़ाइयेगा।''

इसके पहले भी तेजस्वी यादव  ने नीतीश कुमार  पर गिरिराज सिंह को लेकर कई बार निशाना साधा है। उन्होंने कहा था, ''सुनो सामंती जमींदार विषराज सिंह, पहले वाला जमाना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टाँग पटना में दलितों की जमीन कब्जा लोगे। अब बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट है, कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे। आपके और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से अब सब वाकिफ हैं।''

तेजस्वी ने यह भी ट्वीट किया था, ''नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह। नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट माँग रहे है। कहाँ गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा। ख़बरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो..शर्म तो नहीं आ रही होगी।''

बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह और राजद के उम्मीदवार तनवीर हसन चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा  भाकपा के टिकट पर कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में हैं।  बेगूसराय में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। कन्हैया कुमार इस बार लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 


बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई तथा सातवां चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

Web Title: Lok Sabha election 2019: RJD Tejashwi Yadav Comment on bihar cm Nitish kumar over Giriraj Singh