Lok Sabha Election 2019 Results: बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कहा- मेघराज भी मना रहे हैं खुशी

By विनीत कुमार | Published: May 23, 2019 09:21 AM2019-05-23T09:21:02+5:302019-05-23T20:14:03+5:30

लोकसभा चुनाव-2019 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त लेती नजर आ रही है। राहुल गांधी वायनाड से आगे हैं।

lok sabha election 2019 results live updates top headlines of chunav counting | Lok Sabha Election 2019 Results: बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कहा- मेघराज भी मना रहे हैं खुशी

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट

Highlightsसुबह 8 बजे शुरू हुई सभी सीटों के लिए मतगणना, एनडीए को बड़ी बढ़तराहुल गांधी वायनाड से जीते, पीएम मोदी की भी वाराणसी में जीत तयबेगूसराय में कन्हैया कुमार बीजेपी के गिरिराज सिंह से हारे

लोकसभा चुनाव-2019 के आ रहे नतीजों ने साफ कर दिया है कि एक बार फिर देश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी अकेले दम पर एक बार फिर सत्ता में आने में कामयाब होगी। वहीं, कांग्रेस बेहद कम सीटों पर सिमट सकती है। फिलहाल के नतीजों के अनुसार बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों पर कब्जा जमाया है। साथ ही राजस्थान में भी बीजेपी का जबर्दस्त प्रदर्शन नजर आ रहा है। 

वहीं, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी बड़ी जीत के करीब हैं। नरेंद्र मोदी का सामना इस सीट पर कांग्रेस के अजय राय से है। गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से चुनाव जीत गये हैं।

Lok Sabha Election Results: 2019 अपडेट

8. 05PM: पीएम मोदी ने कहा 'हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, हम सभी एनडीए के साथी, नम्रता पूर्वक इस विजय को जनता-जर्नादन के चरणों में समर्पित करते हैं। 

8. 00 PM: पीएम मोदी ने कहा 'देश आजाद हुआ इतने लोकसभा के चुनाव हुए, लेकिन आजादी के बाद इतने चुनाव होने के बाद सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ है।'

7. 57 PM: पीएम मोदी ने कहा कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है। मैं देश की एक सौ तीस करोड़ जनता को नमन करता हूं। लोकतांत्रिक विश्व में 2019 का ये मतदान का केवल आंकड़ा है और विश्व की सबसे बड़ी घटना है। देश आजाद हुआ, इतने लोकसभा चुनाव हुआ, लेकिन आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस चुनाव हुआ, वो भी 40-42 डिग्री में हुआ।

7. 52 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं 

7. 46 PM: अमित शाह ने कहा- 'बंगाल के अंदर, बंगाल के अंदर, बंगाल के अंदर जो नतीजे आ रहे हैं वो बताता है कि पूरे पश्चिम बंगाल पर बीजेपी का प्रभाव बढ़ने वाला है।'

7.44 PM: अमित शाह ने कहा- 'एग्जिट पोल के बाद कुल लोगों ने पूरी दिल्ली को सिर पर उठा लिया था। एक दूसरे से मिलने जाता था। दूसरा तीसरे से मिलना जाता था। चंद्रबाबु नायडु से मैं कहना चाहता हूं कि इतनी मेहनत उन्होंने वोट के लिए की होती तो उनका खाता खुल जाता।' 

7.41 PM: बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह ने कहा- ये ऐतिहासिक जीत है। 50 साल बाद कोई पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। 


7.38 PM: अमित शाह ने कहा- ये बीजेपी की प्रचंड जीत है। हमें कई राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। ये पीएम मोदी की विकास की रणनीति और उनकी लोकप्रियता की जीत है। 


7.29:  बीजेपी मुख्यालय में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान मौजूद 


7.12 PM: नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया स्वागत। दिल्ली में अभी बारिश हो रही है।  

6.51 PM: खराब मौसम के कारण नितिन गडकरी की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की हई। गडकरी दिल्ली आने के रास्ते में थे। 


6.30 PM: भोपाल से दिग्विजय सिंह ने मानी हार, कहा- 'लोगों के फैसले को स्वीकर करता हूं।' इस सीट से दिग्विजय का सामना बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर से है। 


6.04 PM: प्रियंका गांधी ने स्वीकार की कांग्रेस की हार, कहा- हम लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं और पीएम मोदी सहित बीजेपी को बधाई देते हैं। 


5. 53: राहुल गांधी ने कहा- 'आज नतीजों का दिन है। मैं कुछ और नहीं कहना चाहता। मैंने जो सोचा था वह गलत साबित हुआ। नरेंद्र मोदी भारत के पीएम बनने जा रहे हैं और मैं इस फैसले को स्वीकर करता हूं।'  


5.50 PM: राहुल गांधी ने मानी अमेठी में हार। राहुल ने स्मृति ईरानी को दी जीत की बधाई, कहा- 'अमेठी की जनता ने जो आदेश दिया, वह स्वीकार है।

5.40 PM: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी को जीत की बधाई दी

5.03 PM: पंजाब: एक्टर सनी देओल गुरदासपुर में समर्थकों से मिलते हुए। इस सीट से सनी देओल आगे चल रहे हैं और वे जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 


5.00 PM: बिहार: पटना में बीजेपी ऑफिस के बाद जश्न का माहौल 


3.45 PM: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 


3.40 PM: पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

3.25 PM: दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर के सामने जबर्दस्त भीड़, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे 


3.15 PM: एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा- 'मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। हालांकि, ये भी सही है कि लोगों के ईवीएम पर संदेह हैं। कांग्रेस ने भी राजीव गांधी के समय अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन किसी ने भी चुनाव पर संदेह नहीं किया। ऐसा ही अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी हुआ था। किसी ने संदेह नहीं किया।' 


2. 40 PM: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी 


2.25 PM: बीजेपी की स्मृति ईरानी की अमेठी में बढ़त। राहुल गांधी 11226 वोट से पीछे 


1.20 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव जीते

1.00 PM: महाराष्ट्र: मुंबई में बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल 


12.17 PM: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया।

11.55 PM: बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक आज होगी। पीएम मोदी शाम 5.30 बजे पार्टी ऑफिस में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 


10.51 AM: भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर आगे। प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया से कहा- 'मेरी विजय में धर्म की विजय होगी। अधर्म का नाश होगा। मैं भोपाल की जनता का आभार देती हूं।' 


10.43 AM: बिहार के जमुई लोकसभा सीट पर एलजेपी के चिराग पासवान लगभग 30000 मतों से आगे

10.40 AM: ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी नेता संबित पात्रा 700 वोट से पीछे चल रहे हैं। 


- 11.39 AM: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मनोज सिन्हा और मेनका गांधी पीछे चल रही हैं। मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं।

- गुजरात: बीजेपी की जीत की ओर बढ़ने की खबरों के बीच पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी गांधीनगर में मीडिया के सामने आईं। 


- मधेपुरा लोकसभा नतीजे: पप्पू यादव और शरद यादव को झटका, जेडीयू आगे। काराकाट से जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से 4000 वोट से आगे।

- अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 7600 वोट से आगे

- पंजाब: कांग्रेस के मनीष तिवारी आनंदपुरसाहिब से आगे, हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से आगे। संगरुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान आगे।

- तमिलनाडु: चेन्नई में डीएमके मुख्यालय के बाहर जश्न। डीएमके 22 सीट पर आगे चल रही है। 


- दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा। लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बड़े बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है।

- चुनाव आयोग के आंकड़ो के अनुसार बीजेपी 295 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस 51 सीट पर आगे 


- अमेठी में स्मृति ईरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 4300 वोट से आग चल रही हैं।

- बिहार की पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी की मीसा भारती बीजेपी के रामकृपाल यादव से आगे चल रही हैं।

- लोकसभा चुनाव-2019 के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी अभी 538 सीटों के रुझान में 290 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। इसके अलावा टीएमसी 24, बीजेडी 11, डीएमके 22, शिवसेना 19 सीटों पर आगे है।

- लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बीच सेंसेक्स 40 हजार के पार पहुंच गया है। 


- गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों पार्टियां एक-एक सीटों पर आगे चल रही हैं। उत्तर गोवा लोकसभा सीट से भाजपा के श्रीपाद येसो नाईक अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गिरीश राया चोडणकर से 15,147 वोटों से आगे चल रहे हैं। दक्षिण गोवा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कॉस्मे फ्रान्सिस्को कायतानो सार्दिना अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अ‍ॅड. नरेन्द्र सावईकर से 8,261 वोटों से आगे चल रहे हैं। (शुरुआती आंकड़े)

छत्तीसगढ़: बीजेपी 9 सीटों पर आगे, कांग्रेस 2 सीट पर आगे।

गुजरात के गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के सीजे चावड़ा से करीब 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी अभी 283 सीटों पर आगे। कांग्रेस 51 सीटों पर आगे

- पंजाब: कांग्रेस 8 सीटों पर आगे, बीजेपी और अकाली दल 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आप 1 सीट पर आगे

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 511 सीटों के रुझान सामने आये, बीजेपी 277 सीट पर आगे जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर आगे है।

- तमिलनाडु: कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम शिवगंगा सीट पर आगे चल रहे हैं।

- न्यूज-18 के अनुसार 531 सीटों के रुझान सामने आये, एनडीए 341 सीटों पर, यूपीए 93 सीटों पर और अन्य 97 सीटों पर आगे।

- बिहार: पटना साहिब सीट पर बीजेपी के रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रहे हैं।

- जम्मू-कश्मीर: फारुक अब्दुल्ला श्रीनगर से आगे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर से आगे चल रहे हैं। 


- वाराणसी में पीएम मोदी करीब 20000 वोटों से आगे। वहीं, गुजरात के गांधीनगर सीट पर अमित शाह को 50,000 वोटों की बढ़त 


- रुझानों में एनडीए सरकार बहुमत पार, अभी तक 520 सीटों के रुझान आये। एनडीए 329 सीटों पर आगे, यूपीए 97, अन्य  94 सीटों पर आगे

- मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। भोपाल में प्रज्ञा सिंह ठाकुर, दिग्विजय सिंह से 11 हज़ार वोट से आगे हैं।

- चुनाव आयोग के आंकडों के अनुसार बीजेपी 229 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 56 सीटों पर आगे है। 


कर्नाटक: बीजेपी के तजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण सीट पर आगे, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्गा में पीछे चल रहे हैं।

न्यूज-18 के अनुसार 464 सीटों के रुझान सामने आये, 298 पर एनडीए, 95 पर यूपीए और 71 पर अन्य आगे

- चुनाव आयोग के आधिकारिक ट्रेंड के अनुसार- बीजेपी 133 सीटों पर आगे, कांग्रेस की 41 सीटों पर बढ़त 


- सुलतानपुर में मेनका गांधी आगे चल रही हैं।

- बिहार के बेगूसराय में गिरिराज आगे: कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह आगे हैं। 

- पंजाब: आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी पीछे हैं। 

- राजस्थान में जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की कृष्णा पुनिया से है। 

Web Title: lok sabha election 2019 results live updates top headlines of chunav counting