बढ़त की ओर प्रज्ञा ठाकुर, कहा-मेरी जीत में धर्म की विजय और अधर्म का नाश

By स्वाति सिंह | Published: May 23, 2019 12:05 PM2019-05-23T12:05:07+5:302019-05-23T12:05:07+5:30

लोकसभा चुनाव-2019 की मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। एनडीए इन रुझानों में बढ़त लेती नजर आ रही है।

Lok Sabha Election 2019 Results: BJP Bhopal candidate Pragya Singh Thakur saying victory of religion in my victory will be victory. | बढ़त की ओर प्रज्ञा ठाकुर, कहा-मेरी जीत में धर्म की विजय और अधर्म का नाश

मध्य प्रदेश के भोपला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं।

Highlightsआम चुनाव में भोपाल संसदीय सीट पूरे देश में चर्चित रही है।मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है। मध्य प्रदेश के भोपला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं। इसके बाद प्रज्ञा ने मीडिया से कहा 'मेरी विजय में धर्म की विजय होगी। अधर्म का नाश होगा। मैं भोपाल की जनता का आभार देती हूं।'

मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है। कई सीटों पर बीजेपी ने 50 हजार से ज्यादा वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है।

मध्य प्रदेश की प्रमुख लोकसभा सीटेंः-

आम चुनाव में भोपाल संसदीय सीट पूरे देश में चर्चित रही है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। दिग्विजय को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव मैदान में उतार दिया। इनके विवादित बयानों के कारण यह सीट चर्चा का विषय बनी रही। लेकिन मध्य प्रदेश में सिर्फ भोपाल ही नहीं कई और हाई प्रोफाइल सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- मध्य प्रदेश की गुना सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 12 मई को छठे चरण में मतदान हुआ था।

- छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं। 

- मध्य प्रदेश की इंदौर सीट भी देश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से सुमित्रा महाजन चुनाव लड़ती थी। इस बार बीजेपी ने शंकर लालवाणी को टिकट दिया है।

लोकसभा चुनाव-2019 की मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। एनडीए इन रुझानों में बढ़त लेती नजर आ रही है। शुरुआती रुझान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से आगे चल रहे हैं जबकि अमेठी से उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। राहुल गांधीअमेठी से पीछे चल रहे हैं। अमेठी से राहुल का सामना स्मृति ईरानी से है। रायबरेली में सोनिया गांधी आगे हैं।

वहीं, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। नरेंद्र मोदी का सामना इस सीट पर कांग्रेस के अजय राय से है। गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर से सनी दोओल पीछे चल रहे हैं। 

Web Title: Lok Sabha Election 2019 Results: BJP Bhopal candidate Pragya Singh Thakur saying victory of religion in my victory will be victory.



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh. Know more about Bhopal Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh/bhopal/