लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- वोट डालने से पहले गहराई से सोचे

By विकास कुमार | Published: March 12, 2019 05:15 PM2019-03-12T17:15:00+5:302019-03-12T17:29:15+5:30

Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी के भाषण में वो आक्रामकता नहीं दिखी जो अक्सर राहुल गांधी के भाषणों में दिखती है. लेकिन जिस सहज तरीके से उन्होंने जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया है उससे भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

LOK SABHA ELECTION 2019: Priyanka Gandhi will not attack, but talk on issues in Gandhinagar rally | लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- वोट डालने से पहले गहराई से सोचे

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- वोट डालने से पहले गहराई से सोचे

Highlightsप्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में आप वोट अपने भविष्य के लिए डालने जा रहे हैं इसलिए बेकार के मुद्दे चुनाव के दौरान नहीं उठने चाहिए.प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे देश की बुनियाद प्यार, सद्भावना और भाईचारा पर टिकी हुई है.प्रियंका गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

प्रियंका गांधी ने अपने लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत गुजरात से की है. गांधीनगर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से आग्रह किया कि चुनाव में वोट डालने से पहले आपको गहराई से सोचना होगा और निष्कर्ष निकालना होगा कि आप वोट किस लिए डालने जा रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में आप वोट अपने भविष्य के लिए डालने जा रहे हैं इसलिए बेकार के मुद्दे चुनाव के दौरान नहीं उठने चाहिए. प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या युवाओं को रोज़गार मिल रहा है? क्या किसानों को फसल का उचित दाम पर मिल रहा है? 

प्रियंका गांधी ने की सद्भावना और भाईचारा की बात

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे देश की बुनियाद प्यार, सद्भावना और भाईचारा पर टिकी हुई है और आज जो भी जो रहा है वो दुखद है. प्रियंका गांधी के भाषण के अंशों से यह साफ झलकता है कि उनके द्वारा जनता से भावनात्मक अपील किया जायेगा और देश के भाईचारे की संस्कृति के जरिये कांग्रेस की संस्कृति की याद लोगों को दिलाई जाएगी. 



 

बीजेपी पर आरोप 

बीजेपी पर उसके विरोधी हमेशा यही आरोप लगाते रहे हैं कि भगवा पार्टी के आने के साथ ही देश में नफरत की भावना उफान पर पहुंच जाती है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि मोदी जहां जाते हैं हिन्दू और मुसलमानों को आपस में लड़वाते हैं. प्रियंका गांधी ने अपनी रैली में महिलाओं के सुरक्षा का मुद्दा उठाया. 

 

Web Title: LOK SABHA ELECTION 2019: Priyanka Gandhi will not attack, but talk on issues in Gandhinagar rally