वाराणसी: बीएचयू गेट पर मालवीय प्रतिमा को माला पहना प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड शो, बाबा विश्वनाथ के करेंगी दर्शन

By पल्लवी कुमारी | Published: May 15, 2019 06:41 PM2019-05-15T18:41:41+5:302019-05-15T18:49:51+5:30

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय लोकसभा चुनाव 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।  

lok sabha election 2019 : priyanka gandhi road show in VARANASI for congress candidate ajay rai | वाराणसी: बीएचयू गेट पर मालवीय प्रतिमा को माला पहना प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड शो, बाबा विश्वनाथ के करेंगी दर्शन

प्रियंका गांधी वाड्रा

Highlights प्रियंका गांधी वाड्रा का वाराणसी रोड शो तकरीबन सात किलोमीटर का होगा। प्रियंका गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो के लिए पहुंची हैं। प्रियंका गांधी ने रोड शो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माला पहनाकर शुरू किया। प्रियंका गांधी का रोड शो दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। प्रियंका गांधी का ये रोड शो तकरीबन सात किलोमीटर का होगा। प्रियंका गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी। प्रियंका यहां वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। वाराणसी में प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए कांग्रेस ने वही रास्‍ता चुना है जो पीएम मोदी ने चुना था।

प्रियंका गांधी के रोड शो में काफी भीड़ दिख रही है। प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद हैं।  

अजय राय लोकसभा चुनाव 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।  प्रियंका के राजनीति में आने के बाद ये अटकलें थीं कि पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी खुद चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी ने भी मीडिया से बात करते हुए कई बार इस ओर इशारा किया था। 

Web Title: lok sabha election 2019 : priyanka gandhi road show in VARANASI for congress candidate ajay rai



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh. Know more about Varanasi Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh/varanasi/