लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: थल सेना के पूर्व उप प्रमुख शरत चंद बीजेपी में हुए शामिल

By भाषा | Updated: April 6, 2019 22:03 IST

शरत चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे और वह पिछले साल एक जून को उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Open in App

थल सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शरत चंद शनिवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। शरत चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे और वह पिछले साल एक जून को उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह सेना में हर स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज के वैश्विक परिदृश्य में देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित हूं , इसी कारण में भाजपा में शामिल हो रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनिकों के लिए काफी कुछ किया है।

चंद पिछले साल उप सेना प्रमुख के तौर पर संसद की एक समिति के समक्ष पेश हुए थे और उन्होंने कहा था कि 2018-19 के लिए रक्षा बजट में अपर्याप्त आवंटन होने से सेना के आधुनिकीकरण की योजना पर ऐसे समय में असर पड़ेगा जब चीन की सेना अमेरिका के स्तर पर पहुंचने की दौड़ में लगी है। उन्होंने यह भी कहा था कि सेना के 68 प्रतिशत संसाधन पुराने जमाने के हैं। धन की कमी से मौजूदा संसाधनों के कामकाज पर भी असर पड़ेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया