जानें कौन हैं गाजियाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा, जिनके लिए प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

By पल्लवी कुमारी | Published: April 6, 2019 07:35 AM2019-04-06T07:35:56+5:302019-04-06T07:35:56+5:30

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने जनरल वीके सिंह, कांग्रेस ने राज बब्बर, सपा ने सुधंन रावत, बसपा ने मुकुल उपाध्याय और आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी को चुनावी रण में उतारा था। जिसमें सेना प्रमुख रह चुके (विजय कुमार सिंह) वीके सिंह को जीत हासिल हुई। 

Lok sabha election 2019 Dolly sharma congress candidate of Ghaziabad seat | जानें कौन हैं गाजियाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा, जिनके लिए प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

जानें कौन हैं गाजियाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा, जिनके लिए प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

Highlightsगाजियाबाद लोकसभा सीट बीजेपी की ओर से वीके सिंह दूसरी बार चुनावी मैदान में है।गाजियाबाद सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सुरेश बंसल हैं।

गाजियाबाद लोकसभा सीट हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। दिल्ली से सटे होने की वजह से ये सीट हाई-प्रोफाइल माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ इस सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के कद्दावर नेता और मौजूदा सांसद केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह हैं, वहीं कांग्रेस ने गाजियाबाद सीट से इस बार युवा पर दांव खलते हुए डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। गाजियाबाद सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सुरेश बंसल हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काटे की टक्कर डोली शर्मा और वीके सिंह में ही है। 

डॉली शर्मा के लिए पांच अप्रैल को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया। रोड शो में डोली और प्रियंका एक ही गाड़ी पर सवार थे। प्रियंका गांधी के रोड शो करने के बाद डॉली शर्मा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल और डॉली के बीच टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला था, मगर कांग्रेस आलाकमान ने अनुभवी नेता सुरेंद्र गोयल के मुकाबले युवा डॉली शर्मा पर भरोसा जताया है।

कौन हैं डॉली शर्मा? 

डॉली शर्मा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  डॉली को टिकट मिलना उनके पिता नरेंद्र भारद्वाज की ही देन है। नरेंद्र भारद्वाज की कांग्रेस के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। नरेंद्र भारद्वाज लंबे समय से गाजियाबाद में कांग्रेस की राजनीति करते आ रहे हैं।

डॉली शर्मा को 2017 के निकाय चुनाव में गाजियाबाद मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं।  डॉली ने कांग्रेस के टिकट पर बीजेपी प्रत्याशी आशा शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत नहीं पाईं थी।  इससे पहले डॉली पर कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं रही थी। डॉली शर्मा के दादा भी कांग्रेस के नेता रहे हैं। 33 साल की डॉली शर्मा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। उनका खुद का कपड़े का बिजनेस है। 

वीके सिंह दूसरी बार चुनावी मैदान में 

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने जनरल वीके सिंह, कांग्रेस ने राज बब्बर, सपा ने सुधंन रावत, बसपा ने मुकुल उपाध्याय और आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी को चुनावी रण में उतारा था। जिसमें सेना प्रमुख रह चुके (विजय कुमार सिंह) वीके सिंह को जीत हासिल हुई। 
 

Web Title: Lok sabha election 2019 Dolly sharma congress candidate of Ghaziabad seat