लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के सबसे बुजुर्ग शख्स ने दिया वोट, उम्र जानकर होंगे हैरान

By विनीत कुमार | Published: May 12, 2019 02:06 PM2019-05-12T14:06:05+5:302019-05-12T14:06:05+5:30

लोकसभा चुनाव के इस चरण को बीजेपी के लिये कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को है।

lok sabha election 2019 Delhi's oldest voter 111-year old Bachan Singh cast his vote | लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के सबसे बुजुर्ग शख्स ने दिया वोट, उम्र जानकर होंगे हैरान

दिल्ली के 'सबसे बूढ़े' शख्स ने किया मतदान (फोटो- एएनआई)

लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान जारी है। इसके तहत नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में दिल्ली के सबसे बुजुर्ग शख्स ने भी हिस्सा लिया। तिलक विहार के रहने वाले 111 साल के बचन सिंह ने वोट डाला। 

बचन सिंह के साथ उनके परिवार ने भी तिलक विहार में पोलिंग बूथ जाकर वोट डाला। दिल्ली में पिछले 45 साल से जब भी वोटिंग होती है, बचन सिंह इसमें हिस्सा लेते नजर आये हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 100 वर्ष से अधिक 96 वोटर्स हैं। इसमें सबसे बुजुर्ग बचन सिंह हैं। बचन सिंह की पत्नी का निधन 105 वर्ष की उम्र में हो गया था।

बता दें कि दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीटों पर वोटिंग है। वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 पर भी मतदान है। साथ ही झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में भी 8 सीटों पर मतदान है। इस चरण में करीब 10.17 करोड़ मतदाता हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए 1.13 लाख से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। 

लोकसभा चुनाव के इस चरण को बीजेपी के लिये कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Web Title: lok sabha election 2019 Delhi's oldest voter 111-year old Bachan Singh cast his vote