लोकसभा चुनाव: पंजाब में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा, युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा को भटिंडा से दिया टिकट

By भाषा | Published: April 20, 2019 08:48 PM2019-04-20T20:48:03+5:302019-04-20T21:05:39+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है। वो सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

lok sabha election 2019: congress released candidates list in punjab amarinder raja contest from bathinda | लोकसभा चुनाव: पंजाब में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा, युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा को भटिंडा से दिया टिकट

लोकसभा चुनाव: पंजाब में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा, युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा को भटिंडा से दिया टिकट

कांग्रेस ने शनिवार को पंजाब की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें पार्टी की युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा का नाम प्रमुख है जिन्हें भटिंडा से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक भटिंडा से भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा और फिरोजपुर से शेर सिंह गुबाया को टिकट दिया गया है।

गुबाया कुछ हफ्ते पहले अकाली दल से कांग्रेस में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 409 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।


वहीं सपा ने उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है। वो सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं। पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं। इससे पहले वो जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की केसरी देवी पटेल से है। 

Web Title: lok sabha election 2019: congress released candidates list in punjab amarinder raja contest from bathinda