लोकसभा चुनावः नवजोत सिंह सिद्धू का तंज, मोदी है तो मुमकिन है, 200 का पजामा और 1200 रुपए का नाड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 30, 2019 07:23 PM2019-04-30T19:23:10+5:302019-04-30T19:23:10+5:30

भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और मोदी फौज के नाम पर वोट मांग रहे हैं। विडंबना तो देखिए फौजी वाराणसी में मोदी के खिलाफ वोट मांग रहे हैं। ये बात पंजाब सरकार के संस्कृति मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने संत हिरदाराम नगर में आयोजित आम सभा में कही।

lok sabha election 2019 Congress leader Navjot Singh Sidhu makes a shocking remark against PM Modi. | लोकसभा चुनावः नवजोत सिंह सिद्धू का तंज, मोदी है तो मुमकिन है, 200 का पजामा और 1200 रुपए का नाड़ा

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कसा मोदी सरकार पर तंज, सरकार मस्त लेकिन जनता बेहाल।

Highlightsसरकार आम लोगों से टैक्स ऐसे वसूलती है जैसे भंवरे फूलों से रस लेते हैं, मोदी सरकार आम लोगों का खून चूसने वाली जोंक बन गई। मोदी है तो मुमकिन है।'' सिद्धू ने कहा राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, तीन मोदी भाग गए चौथा बोल रहा झूठ।

लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे के ऊपर हमला जारी है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मोदी सरकार के योजनाओं से लेकर पेट्रोल के दामों तक तंज कसने पर कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। रोजाना किसी न किसी मुद्दे पर सिद्धू अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

फिलहाल मंगलवार को सिद्धू ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को आम लोगों के लिए खून चूसने वाली जोंक बताया है। ऐसे में शायराना अंदाज के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ने मुहावरे का भी इस्तेमाल किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू  ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ''37 रुपए का पेट्रोल और 46 रुपए का टैक्स, इसे कहते हैं 200 रुपए का पजामा और 1200 रुपए का नाड़ा। शास्त्र अनुसार सरकार आम लोगों से टैक्स ऐसे वसूलती है जैसे भंवरे फूलों से रस लेते हैं, मोदी सरकार आम लोगों का खून चूसने वाली जोंक बन गई। मोदी है तो मुमकिन है।'' 



 

भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और मोदी फौज के नाम पर 

भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और मोदी फौज के नाम पर वोट मांग रहे हैं। विडंबना तो देखिए फौजी वाराणसी में मोदी के खिलाफ वोट मांग रहे हैं। ये बात पंजाब सरकार के संस्कृति मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने संत हिरदाराम नगर में आयोजित आम सभा में कही।

उन्होंने कहा कि पहले जब आतंकी हमले होते थे, तो इस्तीफे मांगे जाते थे और अब वोट मांगे जाते हैं। जवानों की लाशों पर राजनीति होती है। देश को बांटने की राजनीति होती है। इस बार पार्टियों की जीत नहीं होगी, बल्कि इस बार हार और जीत हिंदुस्तान की होगी। इस देश को जिताना है।

सिद्धू ने कहा राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, तीन मोदी भाग गए चौथा बोल रहा झूठ। मैं बीजेपी के खिलाफ इसलिए बोलता हूं क्योंकि जो लोग कट्टरवाद की बात करते हैं, वे हिंदुस्तान के संविधान के जज्बे के खिलाफ हैं। 32 मिनट के भाषण में उन्होंने सिर्फ मोदी का ही नाम लिया।

Web Title: lok sabha election 2019 Congress leader Navjot Singh Sidhu makes a shocking remark against PM Modi.